विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukhu Government One Year: कांग्रेस के रंग में रंगा धर्मशाला, सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 10 Dec 2023 12:08 PM (IST)

Sukhu Government One Year सुक्‍खू सरकार का एक साल का कार्यकाल को लेकर धर्मशाला में उत्‍सव की तैयारियां शुरू हो ...और पढ़ें

वार मेमोरियल से लेकर सिविल लाइन तक निकाला जाएगा रोड शो
वार मेमोरियल से लेकर सिविल लाइन तक निकाला जाएगा रोड शो

HighLights

  1. मंच को तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
  2. एक साथ हजारों लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है।
  3. धर्मशाला शहर कांग्रेस मय हो गया है।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर धर्मशाला कांग्रेस के रंग में रग गया है। कांग्रेस के ध्वज शहर में लगाए गए हैं। वहीं सरकार की उपलब्धियों व घोषणाओं के फ्लैक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

मंच को तैयार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक साथ हजारों लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। धर्मशाला शहर कांग्रेस मय हो गया है।

राजस्व मंत्री जगत नेगी ने लगातार बैठकें कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल कार्यक्रम के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सहित पूरी प्रदेश सरकार धर्मशाला आएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर लिहाज से बेहतर हो, इसके लिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें।

यह भी पढ़ें: Himachal सरकार का एक साल का कार्यकाल कल हो रहा पूरा, धर्मशाला में होगा Road Show; सुबह से शाम तक One Way होगा ट्रफिक

सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रहेगी वनडे व्यवस्था, बड़े वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

हिमाचल प्रदेश की सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम 1200 पुलिस जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। वन-वे व्यवस्था सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से भी शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व कांग्रेस नेताओं का रोड शो भी होगा। रोड़ शो वार मेमोरियल से लेकर सिविल लाइन तक निकाला जाएगा। इसके बाद केसीसी बैंक चौक से होते हुए नेताओं को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा।

पैराग्लाइडिंग गतिविधियां रहेंगी बंद

सोमवार को पैराग्लाइडिंग गतिविधियां बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस दिन सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक बड़े एवं भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आयोजन स्थल में जाने वाले लोगों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कुछ प्रतिबंध भी निर्धारित किए गए हैं।

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

-धर्मशाला से गगल की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सकोह भेजा जाएगा।

-कांगड़ा से धर्मशाला आने वाले वाहनों को चैतडू से वाया शिल्ला चौक-दाड़ी चौक से लाया जाएगा।

-चंबा या नूरपुर की ओर से धर्मशाला आने वाले वाहनों को वाया चंबी-घरोह होते हुए धर्मशाला पहुंचाया जाएगा।

-कार्यकर्ताओं के लिए 4 स्थानों शिल्ला चौक, दाड़ी, जोरावर और धर्मशाला-मैक्लोडग़ंज बाईपास से शटल बसें चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: मैक्लोडगंज में अंतरराष्ट्रीय हिमालयन उत्सव आज से, भारत-तिब्बत फ्रेंडशिप का प्रतीक है ये फेस्टिवल

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

पालमपुर और कांगड़ा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों-बसों को जोरावर स्टेडियम में खड़ा किया जाएगा। जबकि हल्के चौपहिया वाहनों को दाड़ी में खड़ा किया जाएगा।

-चरान में बन रहे फुटबाल मैदान में भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

-चंबी रोड़ से आने वाहनों को बस स्टैंड के पास मैक्लोडग़ंज बाईपास और सुधेड़ में खड़ा किया जाएगा। पार्किंग स्थलों से शटल बसों से कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक लाया जाएगा।

-वापसी में भी शटल बसों की सुविधा रहेगी। इसके अलावा साई मैदान से लेकर पुलिस मैदान तक के क्षेत्र में कोई भी पार्क नहीं किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।