विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मांगी माफी, प्रेम धूमल बोले- वापस लेंगे मानहानि का केस; पढ़ें पूरा मामला

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 09 Oct 2023 07:01 AM (IST)

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल से माफी मांग ली है। इससे पहले जयराम रमेश ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल से माफी मांग ली है
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल से माफी मांग ली है

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश की हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल से मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। शनिवार रात नौ बजे के बाद हमीरपुर स्थित धूमल के घर के समीप स्थित रेस्ट हाउस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई।

प्रेम कुमार धूमल ने जयराम को किया माफ

बताया जा रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर खेद जताने के लिए जयराम रमेश दिल्ली से यहां पहुंचे थे। धूमल ने जयराम रमेश के इस खेद के बाद उन्हें माफ कर दिया है। धूमल अब आगे केस नहीं चलाएंगे और अगली सुनवाई पर चार नवंबर को केस वापस ले लेंगे।

यह भी पढ़ें- 'खेल मंत्री के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिल रही मूलभूत सुविधाएं', BJP बोली तभी जीते जा रहे मेडल

धर्मशाला मैदान को लेकर लगाए थे आरोप

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दो अगस्त, 2015 को दिल्ली में पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेता ने धर्मशाला स्थित एचपीसीए ( हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम के बारे में धूमल व उनके परिवार पर तथ्यहीन आरोप लगाए थे। उस समय अनुराग ठाकुर एचपीसीए के अध्यक्ष थे।

इन आरोपों के बाद धूमल ने शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में जयराम रमेश के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए एक करोड़ रुपये का दावा ठोका था। इस दौरान पेशी पर गैरहाजिर रहने के कारण जयराम रमेश को कोर्ट ने 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद कोर्ट में पेश हुए जयराम रमेश ने न्यायाधीश से आग्रह किया था कि वह स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात कर इस विषय पर बात करेंगे। जयराम रमेश इसी सिलसिले में आए थे।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का निर्देश- आपदा प्रभावित परिवारों को मुफ्त दिया जाए LPG कनेक्शन और राशन, ना हो परेशानी

जयराम रमेश ने अपनी गलती मानी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश मुझसे मिलने के लिए यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने निराधार आरोपों पर खेद प्रकट किया और अपनी गलती मानी। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि अब केस आगे नहीं चलाएंगे। अगले माह चार नवंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई है, इस दौरान केस वापस ले लूंगा। धर्मशाला के जिस स्टेडियम के बारे में कांग्रेस नेताओं ने झूठे आरोप लगाए थे, वहां आज क्रिकेट विश्व कप के पांच मैच हो रहे हैं। सत्य को कोई झुठला नहीं सकता है, इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। इस स्टेडियम के लिए किसने कितनी मेहनत की है, यह सभी जानते हैं। - प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।