Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'आतंक विरोधी यह जंग जारी रहेगी...', अनुराग ठाकुर बोले- देश के तरक्की से बौखला उठे कुछ लोग

    Updated: Tue, 21 May 2024 01:54 PM (IST)

    हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि एनडीए ने पांचों चरणों में शानदार प्रदर्शन किया है। देश की जनता एक बार फिर मोदी सरका ...और पढ़ें

    Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- देश के तरक्की से बौखला उठे कुछ लोग
    Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- देश के तरक्की से बौखला उठे कुछ लोग

    HighLights

    1. भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि दुनियाभर में भारत का कद बढ़ रहा है
    2. उन्होंने कहा कि एनडीए ने पांच चरणों में शानदार प्रदर्शन किया है
    3. देश की दुनिया में साख बढ़ी है, नागिरकों की सुरक्षा सम्मान बढ़ा है: अनुराग ठाकुर

    एएनआई, हमीरपुर। Himachal News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने प्रेसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में एनडीए ने पांचों चरणों में शानदार प्रदर्शन किया है।

    देश की जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। लोग देश में स्थिरता और निरंतरता चाहते हैं और चाहते हैं कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में इस ईमानदार और मजबूत सरकार के काम को आगे बढ़ाएं।

    देश के तरक्की से बौखला रहे लोग

    भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि दुनियाभर में भारत का कद बढ़ रहा है। जिससे कुछ लोग (बाहरी और देश के अंदर) बौखला रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने देश में बैठकर उन लोगों का समर्थन करते हैं जो कुछ घुसपैठ कर उन नेताओं और लोगों पर हमला करना चाहते हैं जो देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ एजेंसियों ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। 

    यह भी पढ़ें- HPBOSE SOS 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ओपेन मैट्रिक रिजल्ट जल्द होंगे घोषित, hpbose.org पर देखें परिणाम

    छठे चरण में छक्का लगाएगी एनडीए

    अनुराग ने कहा कि आंतकविरोधी यह जंग आगे भी जारी रहेगी। ऐसी आंतकवादी सोच के समर्थकों के खिलाफ भी और भारत विरोधियों के खिलाफ भी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने पांच चरणों में शानदार प्रदर्शन किया है। छठे चरण में छक्का लगाएगी। फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए जनता आतुर है।

    भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाइयों पर पहुंची है। देश की दुनिया में साख बढ़ी है। नागिरकों की सुरक्षा सम्मान बढ़ा है।

    उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में है। न खाऊंगा न खाने दूंगा। देश के खजाने को सुरक्षित रखूंगा।

    'आप' पर साधा निशाना

    वह बोल कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं वे अपना काम करती हैं। केजरीवाल ऊपर से नीचे तक और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी है।

    उन पर विदेश फंडिग के गंभीर आरोप लगे हैं। चंदा देने की बात उन लोगों ने भी स्वीकारी है जो आतंकवाद और खालिस्तान का समर्थन करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 'हार से घबराई कांग्रेस हिंसा पर उतरी...', काजा में BJP रैली पर हमले को लेकर बोले जयराम ठाकुर

    खबरें और भी