Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamirpur News: प्रेम कुमार धूमल से मिली राष्‍ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा, पूर्व CM ने किया जोरदार स्‍वागत

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 03:58 PM (IST)

    राष्‍ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। जानकारी देते हुए जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर न ...और पढ़ें

    प्रेम कुमार धूमल से मिली राष्‍ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा
    प्रेम कुमार धूमल से मिली राष्‍ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा

    HighLights

    1. हिमाचली शाल एवं टोपी के साथ-साथ समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    2. हिमाचल की होनहार बाला ने एशियाई गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल की इस राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का अपने घर पर आने पर स्वागत किया। उसे हिमाचली शाल एवं टोपी के साथ-साथ समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    सिरमौर की रहने वाली है होनहार बाला

    जानकारी देते हुए जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने बताया कि सुषमा शर्मा पुत्री मदन सिंह जो राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी है। हिमाचल के शिलाई जिला सिरमौर की रहने वाली हैं। हाल ही में इस हिमाचल की होनहार बाला ने एशियाई गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पहले वर्ष 2022 में राष्ट्रीय खेलो इंडिया खेल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

    यह भी पढ़ें: 'लोगों ने सच्चाई जाने बिना मुझे दोषी मान लिया', Khushwant Singh Litfest के पहले सत्र में बोली इंद्राणी मुखर्जी

    अन्‍य पुरस्‍कार से भी किया जा चुका है सम्‍मानित

    होनहार बाला की शिक्षा राजधानी शिमला से हुई है। प्रदेश विश्वविद्यालय एवं हिमाचल सरकार द्वारा कई बार नगद राशि एवं अन्य पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय ऑल इंडिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया, इंडिया यूथ खेल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड एवम सिल्वर मेडल जीत चुकी है। 2022 में आयोजित राष्ट्रीय खेल जिसका आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में हुआ था।

    गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम किया रोशन

    वहां उसने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। हाल ही में चाइना में आयोजित एशिया गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह होनहार बाला सब इंस्पेक्टर के पद पर राजस्थान पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए पुलिस तैयार, इतने जवान संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा; CCTV से होगी निगरानी

    साक्षात्कार के दौरान सुषमा शर्मा ने बताया उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके कोच संजीव ठाकुर और उनके परिजन कब पूरा सहयोग रहा है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अभय वर लवली सचिव विनोद ठाकुर ऑरेंज मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर सहित साथ में भाई संत राम और बासी पैलेस के ओनर बासी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।