Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'पहले अपने गिरेबान में देखे...', परिवारवाद को लेकर प्रतिभा सिंह ने भाजपा को सुनाई खरी-खरी

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:41 PM (IST)

    हिमाचल में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज प्रेसकर्मियों से वार्ता में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रहा ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह ने भाजपा को लेकर भी काफी कुछ कहा (जागरण फोटो)
    प्रतिभा सिंह ने भाजपा को लेकर भी काफी कुछ कहा (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. सुधीर और लखनपाल जन्मजात कांग्रेसी, इसलिए जीत गए चुनाव: प्रतिभा सिंह
    2. प्रतिभा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि दोनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए
    3. उन्होंने सुधीर को बेबुनियाद आरोप लगाने से परहेज करने को कहा

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इंद्रदत्त लखनपाल और सुधीर शर्मा कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। वह जन्मजात कांग्रेसी थे और मतदाताओं पर पकड़ के कारण जीत गए।

    हमीरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिभा ने कहा कि बड़सर में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार को कम समय मिला। उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को भी अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित रहने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने से परहेज करने को कहा।

    प्रतिभा ने भाजपा पर किया तीखा हमला

    प्रतिभा सिंह ने परिवारवाद को तूल देने पर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करे।

    भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे अनुराग को आगे लाया था। प्रतिभा सिंह ने दो टूक कहा कि भाजपा पहले अपना घर संभाल ले।

    तीनों उपचुनाव में फिर जीतेगी कांग्रेस: भाजपा

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, इसलिए छह उपचुनाव में से चार कांग्रेस ने जीते हैं, अब कांग्रेस तीनों उपचुनाव फिर जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटे-मोटे मतभेद आमने-सामने बैठकर निपटा लिए जाते हैं। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल उपचुनाव से पहले भाजपा ने इस नेता को दिया प्रभारी का जिम्मा, संजय टंडन बने सह-प्रभारी

    खबरें और भी