Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को तोहफा, सरकार जल्द जारी करेगी 6 पोस्ट कोड के रिजल्ट

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 04:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh State Selection Commission) ने छह लंबित पोस्ट कोड के नतीजे दिवाली से पहले घोषित करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    दिवाली से पहले छह लंबित पोस्ट कोड के नतीजे जारी करेगी हिमाचल सरकार
    दिवाली से पहले छह लंबित पोस्ट कोड के नतीजे जारी करेगी हिमाचल सरकार

    HighLights

    1. नतीजे घोषित करने के लिए सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश।
    2. योग्यता के आधार पर मिलेगा रोजगार का अवसर- सीएम सुक्खू।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को दिवाली से पहले छह लंबित पोस्ट कोड के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इनमें पोस्ट कोड 939 (जेओए आईटी) के लिए 295 पद, पोस्ट कोड 903 (जेओए आईटी) के लिए 82 पद, कॉपी होल्डर के लिए पोस्ट कोड 982, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड 992, साइकोलॉजिस्ट के लिए पोस्ट कोड 994 और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए पोस्ट कोड 997 शामिल हैं।

    सरकार की ओर से दिवाली का तोहफा- सीएम सुक्खू

    आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी क्षेत्र में युवाओं को पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले प्रदेश के युवाओं के लिए इन छह लंबित पोस्ट कोड का परिणाम राज्य सरकार की ओर से दिवाली का तोहफा होगा।

    इन पोस्ट कोड के परिणाम हो चुके हैं घोषित

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रिमण्डल उप-समिति ने अब तक 21 लंबित पोस्ट कोड के परिणामों की घोषणा की अनुमति दी है, जिनमें से पोस्ट कोड 817, 999 और 969 के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि छह परीक्षाओं के परिणाम दिवाली से पहले घोषित कर दिए जाएंगे और शेष 12 पोस्ट कोड के परिणाम नवम्बर माह में घोषित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: पहाड़ की गोद से उतरा विकास सड़क पर दौड़ने को तैयार, चुनौती भरा था सुरंगो का निर्माण

    सीएम सुक्खू ने कही ये बात

    सुक्खू ने कहा कि सरकार पहले दिन से ही सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया, जिससे 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला। हाल ही में राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को 28 अक्टूबर तक दिवाली से पहले अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    प्यारी बहनों के खातों में नहीं आएंगे 1500

    वहीं इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत हर महीने बैंक खाते में 1500 रुपये फिलहाल अभी नहीं आएगा। इसके लिए महिलाओं को अभी इंतजार करना होगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना शुरू की थी। योजना के तहत सरकार ने 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने का वादा किया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal news: देवी-देवताओं का नजराना बढ़ा 5%, बजंतरियों के मानदेय में भी 20% की वृद्धि, CM सुक्खू ने की घोषणा