Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बड़सर में 17 और भोरंज में 18 को होंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के इंटरव्यू, मौके पर ही मिलेंगे ऑफर लेटर

    By Jagran NewsEdited By: Suprabha Saxena
    Updated: Fri, 13 Jun 2025 05:15 PM (IST)

    हमीरपुर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित कर रहा है। 19 से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार जो द ...और पढ़ें

    हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार
    हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 17 जून को रोजगार कार्यालय बड़सर में और 18 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

    चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में होगा कैशलेस इलाज, हिमाचल परिवहन विभाग ने RTO को जारी किया लेटर

    खबरें और भी