Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamirpur News: देश में 'माई च्वाइस मोदी' की गूंज रही आवाज, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर भी साधा निशाना

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 06:04 PM (IST)

    हमीरपुर में केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी का हर बड़ा नेता आज जेल में है। आम आदमी पार्टी के ऊपर भ्रष्ट ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर भी साधा निशाना (फाइल फोटो)।
    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर भी साधा निशाना (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत व ताकत है। चुनाव में जनता अपना वोट विकास को देगी और तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनेगी। देश में कहीं भी जाएं एक ही आवाज गूंज रही है 'माई च्वाइस मोदी'।

    केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव भी जीतेगी। देश की जनता विकास चाहती है और मोदी सरकार ने देशभर में विकास करवाया है। उन्होंने कहा विकास का दूसरा नाम भाजपा है।

    AAP का हर बड़ा नेता जेल में- अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बड़ा नेता आज जेल में है। आम आदमी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और आज दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने कहा केजरीवाल ने झांसे देकर लोगों के वोट लिए थे और आज दिल्ली में विकास पर ग्रहण लगा हुआ है और केवल भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी से लेकर शराब तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है।

    यमुना साफ करने में भी AAP ने खाए पैसे

    उन्होंने कहा कि यमुना का साफ करने के नाम पर भी आम आदमी पार्टी ने पैसे खाए हैं। उन्होंने कहा केजरीवाल को न्यायालय से भी राहत नहीं मिली है। चाहे कविता, केजरीवाल या सिसोदिया हर नेता भ्रष्टाचार में शामिल है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पीएम से लेकर चुनाव आयोग को कुछ नहीं मानते हैं। आम आदमी पार्टी व उनके सहयोगी अराजकता फैलाने में लगे हुए हैं।

    खबरें और भी

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज अन्ना हजारे हों या दिल्ली की जनता हो, सबको लगता है केजरीवाल झूठा आदमी है। उन्होंने कहा अगर नंबर वन भ्रष्टाचार, धोखेबाज का रिकार्ड किसी के नाम है तो वह केजरीवाल हैं।

    ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच जिंदा', कच्चातिवु द्वीप मामले पर कंगना ने दिग्विजय सिंह को घेरा

    ये भी पढ़ें: Himachal News: अगर शिमला आ रहे हैं तो ट्रिप और होगी शानदार, इस दिन से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन; ये चीजें होंगी खास