विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, 15 अक्टूबर को करेंगे दौरा

By ranbir thakurEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 12 Oct 2023 05:59 PM (IST)

नादौन मंडल भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में हुई इसमें पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ...और पढ़ें

नादौन के दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, फाइल फोटो
नादौन के दौरे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, नादौन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंडल नादौन की बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अध्यक्षता में हुई इसमें पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 15 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नादौन के कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू ने बताया कि रविवार 10:00 बजे राजेंद्र पैलेस गंगाल में अनुराग सिंह ठाकुर मेरी माटी मेरा देश वीरों को बंधन शहीदों को नमन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष अपने अपने बूथ की माटी जो इस कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर इकट्ठी की थी।

दिल्ली पहुंचाई जाएगी मिट्टी

उसको केंद्रीय मंत्री आदरणीय अनुराग ठाकुर को सौंपेंगे। तथा यह मिट्टी अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा दिल्ली पहुंचाई जाएगी जहां पर बार मेमोरियल में एक अमृत वाटिका का निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करवा रहे हैं वहां पर इस मिट्टी का उपयोग होगा। वीर भूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शहीदों स्वतंत्रता सेनानियों बलिदानियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि देने का प्रयास है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का नादौन पहुंचने पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित नादौन विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता से निवेदन किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में आयें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।