Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'मोदी राज में भारत मदद मांगने से, मदद करने वाला देश बना'; हमीरपुर में बोले अनुराग ठाकुर

    Updated: Sun, 19 May 2024 07:26 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल (Himachal News) की हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब मदद मांगने वाला नहीं बल्कि दे ...और पढ़ें

    Himachal Politics: मोदी राज में भारत मदद मांगने से, मदद करने वाला देश बना-अनुराग ठाकुर
    Himachal Politics: मोदी राज में भारत मदद मांगने से, मदद करने वाला देश बना-अनुराग ठाकुर

     जागरण संवाददाता , हमीरपुर। (Himachal Hindi News) लोकसभा सीट हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अब मदद मांगने वाला नहीं, मदद देने वाला देश बना है। कोरोना महामारी के समय जहां एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सड़कों पर थे तो कांग्रेस (Himachal Congress) के कार्यकर्ता घरों में दुबके थे।

    हमने कोविड के समय न सिर्फ देशवासियों की जान बचाई बल्कि युद्ध के समय विदेश में फंसे अपने नागरिकों की भी सकुशल घर वापसी कराई और रिकॉर्ड समय में 220 करोड़ से ज्यादा फ्री टीके भी दिलवाए। ऑपरेशन गंगा के माध्यम से युद्धग्रस्त क्षेत्र से भारत लौटे दल में हिमाचल (Himachal News) के लगभग 300 बच्चे भी शामिल थे। जिन्हें सकुशल घर वापस पाकर हमारी हिमाचली माताओं की खुशी देखते ही बनती थी।

    मुझे अपने कार्यक्रमों के दौरान ये बच्चे व इनके परिजन मिलते हैं जो मोदी जी (PM Modi) को बहुत आशीष देते हैं। कोरोना महामारी के समय भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कोविड वॉरियर बनकर समाज सेवा कर रहा था जिससे असंख्य जानें बचीं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन (Indi Alliance) के लोग उस समय अपने घरों में दुबके हुए थे।

    पहाड़ों में जीवन यापन पहले ही थोड़ा कठिन होता है। महामारी के समय लोगों तक सुविधा पहुंचना यहां थोड़ा कठिन हो रहा था पर मैंने व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और हिमाचल के जन-जन तक महामारी से निपटने हेतु जरूरी सामान, खाद्य, उपकरण और दवाइयां पहुंचाई। हमारे अस्पताल सेवा की 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स भी लगातार 40 से ज्यादा टेस्ट के साथ साथ राज्य की सीमाओं पर कोविड टेस्ट, वैक्सीनेशन ड्राइव व जरूरी साजो सामान पहुंचाने में मदद कर रही थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'चार जून से नजर नहीं आएंगी मुंबई की मोहतरमा...', विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

    कोरोना महामारी के दौरान अपने निजी प्रयासों से 10.3 करोड़ से हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कोरोना महामारी के समय में पूरे हिमाचल प्रदेश और विशेष कर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो इसीलिए मैंने यहां एक ऑक्सीजन बैंक बनवाया था जिससे 1400 बेडों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन मिल रहा था।

    कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 200 ऑक्सीजन सिलेंडर और 4 ऑक्सीजन प्लांट को मिलाकर हमने ये ऑक्सीजन बैंक तैयार किया था। इसके साथ साथ मैंने अपने क्षेत्रवासियों के लिए 4 लाख मास्क, 25,000 ग्लव्स, 10,000 फेस शील्ड, 7000 पीपीई किट और 2000 ऑक्सीजन रेगुलेटर, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य कई जरूरी उपकरण और दवाइयां भी मुहैया कराई थीं।

    जब रूस यूक्रेन युद्ध हो रहा था और हमारे हजारों बच्चे वहां फसें थे तब मोदी ने विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति से बात कर भारतीय छात्र छात्राओं कि सकुशल वापसी कराई थी। इनमें हमारे हिमाचल के लगभग 300 बच्चे भी शामिल थे जिन्हें सकुशल घर वापस पा कर हमारी हिमाचली माताओं की खुशी देखते ही बनती थी।

    प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन गंगा चला कर यूक्रेन रूस युद्ध में फंसे लगभग 27,000 से ज्यादा भारतीय नागरिकों की सकुशल घर वापसी कराई। यह मोदी सरकार ही है जिसने कतर में मौत की सजा हो जाने के बाद भी भारतीय नौसैनिकों की सकुशल घर वापसी कराई। यह मोदी का नया भारत ही है जिसने अफगानिस्तान से हमारे सिख भाइयों और गुरु ग्रंथ साहब को पूरे सम्मान के साथ भारत लाया।

    कोरोना के समय पूरी दुनिया से लगभग 3 करोड़ भारतीय सकुशल भारत आए। नेपाल का भूकंप हो या तुर्की, सीरिया और लीबिया समेत पूरी दुनिया में कहीं भी कोई संकट हो, भारतीय मदद सबसे पहले पहुंचती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देहरा व नादौन विधानसभा में एक दर्जन से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा को जिताने व फिर मोदी को पीएम बनाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर के तीन विधायक और भू-माफिया', CM सुक्‍खू ने भाजपा पर साधा निशाना