विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो स्कूटी में टक्कर के बाद सड़क पर गिरा ऊना का युवक कार ने रौंदा, हमीरपुर के बड़सर में दर्दनाक हादसे में मौत

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 02:10 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Oct 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऊना के 31 वर्षीय युवक रोहित कुमार ...और पढ़ें

हमीरपुर के बड़सर में स्कूटी सवारों की टक्कर के बाद युवक कार की चपेट में आ गया। जागरण

हमीरपुर के बड़सर में स्कूटी सवारों की टक्कर के बाद युवक कार की चपेट में आ गया। जागरण

HighLights

  1. बड़सर में दो स्कूटरों की टक्कर से दर्दनाक हादसा।

  2. सड़क पर गिरे ऊना के युवक को कार ने रौंदा।

  3. रोहित कुमार की मौके पर ही हुई दुखद मौत।

मदन लाल शर्मा, बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बड़सर उपमंडल में राष्ट्रीय उच्चमार्ग-503 ए पर मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। हादसे में स्कूटी एचपी 78 ए 0394 के 31 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र केहर चंद, निवासी गांव डैहर, डाकघर थानाकलां, तहसील बंगाणा, जिला ऊना की मौत हो गई। वह पीएनबी मेटलाइफ में कार्यरत था।

दो स्कूटी की टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक

घटनास्थल पर गुजरेड़ा की ओर से आ रही स्कूटी एचपी 55 बी 9846 की बंगाणा की तरफ से आ रही दूसरी स्कूटी एचपी 78 ए 0394 से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक स्कूटी चालक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बड़सर की ओर से आ रही श्रद्धालुओं की एक कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

इसी कार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।

घायल हालत में अस्पताल ले गए लोग, नहीं बच पाई जान

इस घटनाक्रम के दौरान बंगाणा की ओर जा रहा स्कूटी चालक रोहित कुमार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहना है डॉक्टर का

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर बड़सर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने सहित हादसे के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किस वाहन की क्या भूमिका रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें: पुलिस छावनी में बदला नाहन शहर, 5 से ज्यादा लोग इक्ट‌्ठे होते ही एक्शन का ऑर्डर; पांच दिन बाद फिर बवाल की आशंका 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।