Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया 'गांव चलो अभियान', कहा- यहां की सभी सीटें जीतकर पीएम को करेंगे मजबूत

    By ranbir thakur Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 05:12 AM (GMT+05:30)

    भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए सोमवार को हमीरपुर से गांव चलो अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। ...और पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया 'गांव चलो अभियान'
    भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया 'गांव चलो अभियान'

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए सोमवार को हमीरपुर से गांव चलो अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। अभियान के तहत हुई कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 400 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल तथा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

    भाजपा यहां जीतेगी सभी सीटें

    प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाएगी।

    किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे

    प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथ का सशक्तीकरण करेंगे। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें। कार्यशाला में सभी मंडल अध्यक्ष तथा मंडल विस्तारक तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    ये नेता रहे मौजूद

    इसमें गांव चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी कल्पना सैनी,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा से मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा परिवेश शर्मा, चमन ढडवाल, मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर व अखिलेश कपूर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी