Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: हमीरपुर के रण में भिड़ेंगे बिलासपुर के नेता, BJP ने इस दिग्‍गज को उपचुनाव प्रभारी किया नियुक्‍त

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 11:51 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 हमीरपुर के रण में बिलासपुर के नेता भिड़ेंगे। कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी जिला के नेता एवं विधायक को बड़ी जिम्मेवारी सौपीं ह ...और पढ़ें

    हमीरपुर के रण में भिड़ेंगे बिलासपुर के नेता (सोशल मीडिया)
    हमीरपुर के रण में भिड़ेंगे बिलासपुर के नेता (सोशल मीडिया)

    मुनीष गारिया, जागरण बिलासपुर। हमीरपुर जिले में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) और विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Election 2024) के नतीजे जो भी रहें, लेकिन चुनावी नतीजों में बिलासपुर के नेताओं का अहम योगदान रहने वाला है।

    कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी जिला के नेता एवं विधायक को बड़ी जिम्मेवारी सौपीं है। बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल (Trilok Jamwal) को बड़सर उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिया है। त्रिलोक जम्वाल को भाजपा में बड़े रणनीतिकार माना जाता है।

    जयराम ठाकुर के राजनीतिक सलाहकार थे त्रिलोक जम्‍वाल

    त्रिलोक जम्वाल को इससे पहले राजनीतिक तौर पर बड़े दायित्वों पर रखा जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के समय त्रिलोक को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया था।

    वहीं, घुमारवीं से विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी को कांग्रेस ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। धर्माणी कई दिन से बड़सर में मोर्चा संभाले हैं। यहां कांग्रेस का प्रत्याशी तय नहीं है लेकिन धर्माणी चुनावी रणनीति बनाने में ग्राउंड जीरो पर जुट चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: माता-पिता के बाद अब बेटा संभालेगा मंडी की कर्मभूमि, पहले चुनाव में पिता को मिली थी जीत; मां को हार

    बिजेपी ने विरोधियों को मनाया

    बड़सर से आइडी लखनपाल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कुछ विरोध के स्वर उठे थे, हालांकि पार्टी ने विरोध का स्वर उठाने वालों को मना लिया है। पार्टी के अंदर कोई विरोध वाली स्थिति न हो इसलिए रणनीतिकार रहे त्रिलोक को उतारा है। भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    खबरें और भी

    आशीष शर्मा ने भी भाजपा का थामा दामन

    हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। लेकिन उनका त्यागपत्र स्वीकार न होने के कारण यहां उपचुनाव अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही रणनीति बनाने में जुट गई है। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सलाहकार समेत अन्य कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Congress List: मंडी से कंगना को टक्कर देने को विक्रमादित्य तैयार, कांग्रेस ने शिमला में भी उतारा अपना उम्मीदवार

    पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूरी तरह से एकजुट होकर काम कर रही है। पार्टी प्रत्याशी की भारी मत से जीत होगी। -त्रिलोक जम्वाल, भाजपा प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र बड़सर।

    लोग दलबदलू राजनीति से परेशान हो चुके हैं। लोगों को स्थायी सरकार चाहिए, जो उनका अधिकार है। भाजपा की कूटनीति से जनता परेशान हो चुकी है और दल बदलू नेताओं से भी परेशान है। उपचुनाव में कांग्रेस सभी छह सीटें जीतेगी। -राजेश धर्माणी, कांग्रेस प्रभारी, बड़सर विधानसभा क्षेत्र।