Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अनुराग व धूमल ने दी बधाई, ...युवा नेतृत्व को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 15 Dec 2025 02:55 PM (IST)

    Himachal Pradesh News, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर और प्रे ...और पढ़ें

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और अनुराग ठाकुर। प्रेम कुमार धूमल ने भी उन्हें बधाई दी।

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और अनुराग ठाकुर। प्रेम कुमार धूमल ने भी उन्हें बधाई दी। 

    HighLights

    1. नितिन नबीन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

    2. अनुराग ठाकुर और धूमल ने दी बधाई

    3. युवा नेतृत्व को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    जागरण संवादाता, हमीरपुर। Himachal Pradesh New,भारतीय जनता पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए दूरदर्शी निर्णय बताया है।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदैव युवाओं को राजनीति में निर्णायक भूमिका देने के पक्षधर रहे हैं। नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना उसी युवा-केन्द्रित सोच का सशक्त उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नितिन नबीन की कर्मठता, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण सर्वविदित है, जो उन्हें इस दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाता है।

    यह चयन संगठन की युवा नेतृत्व पर गहरी आस्था

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह चयन संगठन की युवा नेतृत्व पर गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति प्राप्त होगी।

    हमीरपुर भाजपा ने भी दी बधाई

    उधर, हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि नितिन नबीन की परिणामोन्मुख और समावेशी कार्यशैली पार्टी को बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक सुदृढ़ करेगी। उन्होंने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में युवा, महिलाएं और नए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: IPS कैडर में शामिल होने वाले वरिष्ठ SP की ACR से किसने की छेड़छाड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्या सामने आया? 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सीमा पर बनने वाली किशाऊ परियोजना से हिमाचल ने क्यों खींचे हाथ, अपर यमुना बोर्ड की बैठक में क्या पक्ष रखा? 

    खबरें और भी