विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: कांग्रेस इस दिन करेगी टिकटों पर फैसला, सीएम सुक्खू आज से पांच दिन हमीरपुर में करेंगे बैठकें

Published: Mon, 08 Apr 2024 11:58 AM (IST)

प्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ...और पढ़ें

Himachal News: सीएम सुक्खू आज से पांच दिन हमीरपुर में करेंगे बैठकें। फाइल फोटो
Himachal News: सीएम सुक्खू आज से पांच दिन हमीरपुर में करेंगे बैठकें। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। कांग्रेस के टिकटों पर फैसला 11 या 13 अप्रैल को होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने स्वयं चुनावी रणनीति बनाने से लेकर बैठकें करना शुरू कर दिया है। आठ से 13 अप्रैल तक वह अपने गृह जिला में रहेंगे।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव भी होना है, इसलिए यहां पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आठ अप्रैल को दिल्ली से सीधे कांगड़ा आएंगे। यहां गगल एयरपोर्ट से वह नादौन के लिए रवाना होंगे। 11 बजे नादौन पहुंचने का कार्यक्रम है। नादौन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

नौ अप्रैल को सुबह हमीरपुर जाएंगे। हमीरपुर (Hamirpur News) में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम को नादौन आ जाएंगे। 10 को उनका वापस हमीरपुर जाने का कार्यक्रम है, जहां से वह सुजानपुर या बड़सर जा सकते हैं। 11 को नादौन में ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें रखी गई हैं। 12 को भी सुक्खू नादौन में ही होंगे।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में अहम है कि वह नादौन में रहकर अपने गृह जिला के अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं से मिलेंगे और उनको दायित्व सौंपेंगे। 13 अप्रैल को सुक्खू नादौन से गगल जाएंगे और वहां से शिमला आएंगे। दिन में साढ़े 10 बजे उनका ओकओवर पहुंचने का कार्यक्रम रहेगा।

हमीरपुर में अब 11 को होगी भाजपा की रैली 

संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी की आठ अप्रैल को होने वाली रैली अब 11 को होगी। भाजपा इस रैली के साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल रविवार को हमीरपुर पहुंचे व रैली की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।

बैठक हमीरपुर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस रैली को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।