देश विरोधी पोस्ट करने पर हिमाचल में UP का युवक पकड़ा, केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई
केंद्रीय जांच एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक पर सोशल मीडिया ...और पढ़ें

केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट पर हमीरपुर पुलिस ने यूपी के युवक को हिरासत में लिया है।
HighLights
केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई।
युवक पर देश विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट का आरोप।
संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका पर जांच।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले एक इनपुट के बाद स्थानीय सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका से जुड़ा है।
पुलिस के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने 17 सितंबर को पुलिस प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे। इनपुट में आशंका जताई गई थी कि इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हो सकता है।
प्राथमिक जांच के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया, इसके तुरंत बाद सोमवार देर रात को पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।
छह महीने से कर रहा था दर्जी का काम
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वह पिछले 6 महीने से हमीरपुर शहर में एक दर्जी का काम कर रहा है। युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। अब पुलिस युग के सोशल मीडिया अकाउंट ऑनलाइन गतिविधियों, संपर्क और यहां रहने के दौरान उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।
वहीं इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को हमीरपुर पहुंच सकती है। टीम हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर सकती है और उसके सोशल मीडिया संपर्कों को गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है।
एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी अन्य राज्य के व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराये पर देते हैं तो उस व्यक्ति की पूरी वेरिफिकेशन करवा लें।
-बलवीर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर।
यह भी पढ़ें: 'कर्जदार से पहले गारंटर से ऋण वसूल सकता है बैंक', हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला; गारंटी देने वाले की देनदारी भी समान
