विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: हमीरपुर के युवक की बंगाल की निजी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Published: Mon, 18 Aug 2025 03:43 PM (IST)

Himachal Pradesh News हमीरपुर के एक युवक की बंगाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिससे क्षेत्र में ...और पढ़ें

युवक का फाइल फोटो व हमीरपुर में एसपी से मिलने जाते स्वजन। जागरण
युवक का फाइल फोटो व हमीरपुर में एसपी से मिलने जाते स्वजन। जागरण

रवि ठाकुर, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर निवासी युवक की बंगाल की एक निजी यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। करीब दस दिन पहले हुई इस घटना को लेकर मृतक के परिवर और सोहारी पंचायत के ग्रामीणों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

उनका कहना है कि बंगाल पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही और पूरे घटना की जानकारी को दबाया जा रहा है। इसी कारण स्वजन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल सोमवार को एसपी हमीरपुर भगत सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

स्वजन ने बताया कि युवक एक निजी यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण ले रहा था, लेकिन अचानक मौत होने की सूचना मिली। न तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट जवाब दिया और ना ही स्थानीय पुलिस ने उन्हें सही जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना से संबंधित दस्तावेज भी उन्हें सही ढंग से उपलब्ध नहीं करवाए गए।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाएंगे। 

सोहारी पंचायत के प्रधान परमजीत उर्फ बाबी ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की, ताकि युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। स्वजन को एसपी ने भरोसा दिया कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: पीबी नंबर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, डैशबोर्ड से मिली पिस्टल दो मैगजीन व 9 जिंदा राउंड, नशे में थे चारों

यह भी पढ़ें- Himachal News: सरकारी वेबसाइट हैक, QR कोड व बैंक खाता जोड़ बना दिया CM राहत कोष पेज; 15 दिन बाद जागा विभाग, बड़ा गाेलमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।