विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 'रेलवे लाइन के लिए भाजपा दस सालों से अलाप रही राग...', मोदी सरकार पर भड़के सीएम सुक्‍खू

Published: Sat, 18 May 2024 06:53 PM (IST)

Himachal News हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने ...और पढ़ें

Himachal News: मोदी सरकार पर भड़के सीएम सुक्‍खू (फाइल फोटो)
Himachal News: मोदी सरकार पर भड़के सीएम सुक्‍खू (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता , हमीरपुर। कांग्रेस सरकार ने रेलवे लाइन के लिए बजट देने की कोई बात नहीं कही है। पिछले 10 साल से अनुराग ठाकुर ही यह कहते रहे हैं लेकिन रेलवे लाइन की योजना को स्वीकृति नहीं दिलवा पाए हैं।

उन्होंने घोषणा भी खुद की है लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर डाल रहे हैं। इससे तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात सार्थक हो रही है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

सुक्‍खू ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सुक्‍खू ने कहा कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ज्यादा युवा साथी देश की सेवा के लिए जाते है और सवाल पैदा होता है कि देश की सेवा में जाने वाले युवा साथियों की रूचि कम क्यों हुई है। क्योंकि बीजेपी की अग्निवीर योजना से चार साल की नौकरी मिल रही है। इस योजना से किसका फायदा होगा यह बीजेपी बताए। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा मुद्दों से दूर भाग कर अपनी राजनीति चमका रही है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Himachal Visit: मंडी में कंगना के चुनाव प्रचार को धार देंगे पीएम मोदी, छोटी काशी में इस दिन करेंगे विशाल रैली

भाजपा चुनावों में करती है ध्‍यान भटकाने का काम: मुख्‍यमंत्री

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा चुनाव में हमेशा ध्यान भटकने का कार्य करती आई है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया है और कैंसर अस्पताल हमीरपुर के लिए स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि आपदा में कांग्रेस सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय कार्य किया है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई है।

कांग्रेस गारंटी पर भी बोले सुक्‍खू

महिलाओं को 1500 देने की गारंटी भी कांग्रेस सरकार ने पूरी की है लेकिन भाजपा चुनाव आयोग पर इस योजना को बंद करने दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना मर्जी दबाव बना ले लेकिन चुनावों के बाद 2 महीने की किस्त महिलाओं को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दावा किया हिमाचल में राष्ट्रीय नेता आएंगे और जल्द ही राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी का दौरा होगा।

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक, तैयार किया ये प्लान

इसके साथ ही हिमाचल में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सता की कुर्सी हथियाना चाहते थे और जनता की भावनाओं का सौदा किया है और बिके हुए विधायकों को टिकट दिया है और यह साबित करते है कि सरकार गिराने का प्रयास किया है जिसका जनता पहली जून को जबाव देगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी तो छह उपचुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।