यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: कंगना के बाद अब अनुराग ठाकुर ने भी मारी बाजी, सतपाल रायजादा को इतने वोटों से दी शिकस्त
Hamirpur Lok Sabha Election Result हमीरपुर लोकसभा सीट हिमाचल प्रदेश की चार सीटों में से एक हॉट सीट है। इस पर भाजपा के प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर और ...और पढ़ें

HighLights
- Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024: अनुराग ठाकुर और सतपाल रायजादा के बीच मुकाबला
- हमीरपुर के चुनावी मैदान में उतरे 12 प्रत्याशी
डिजिटल डेस्क, हमीरपुर। हमीरपुर लोकसभा सीट हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट (Hamirpur Lok Sabha Chunav Result 2024) मानी जाती है। इस बार इस सीट से 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Singh Thakur) इस सीट से विजयी बन चुके हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा के साथ था।
हिमाचल की संसदीय सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग सिंह ठाकुर को कुल वोट 607068 मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल रायजदा को 424711 वोट मिले हैं। जीत का अंतर 182357 मतों से है।
ये उम्मीदवार थे मैदान में
इस सीट से निर्दलीय रमेश चंद सारथी, बहुजन समाज पार्टी से हेम राज, निर्दलीय गोपी चंद, निर्दलीय गरीब दास कटोच, एकम स्नातन भारत दल से अरूण अंकेश स्याल, भारतीय जवान किसान पार्टी से कुलवंत सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जगदीप कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सुमित, निर्दलीय सुरेन्द्र कुमार और नंदलाल भी चुनावी मैदान में थे।
2019 में भाजपा ने दर्ज की थी जीत
साल 2019 में लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस से राम लाल ठाकुर और बहुजन समाज पार्टी से देशराज भी चुनावी मैदान में उतरे थे। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 399572 वोटों के अंतर से हरा दिया था।
यह भी पढ़ें: Himachal Exit Poll Result 2024 Live: किंग को क्वीन ने दी शिकस्त, चारों सीट पर BJP फतेह; देखिए सटीक एग्जिट पोल