Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'सेना के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस', Rahul Gandhi के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    अनुराग ने कहा केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम किया है इसी कारण साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। कांग्रेस की सर ...और पढ़ें

    अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला। (फाइल फोटो)
    अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को पार्टी से निकाला: अनुराग ठाकुर
    2. मोदी सरकार ने सेना के साथ हर वक्त खड़े रहने का किया काम
    3. सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम कर रही केंद्र सरकार

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बलिदानी अग्निवीरों को सैनिकों की तरह सुविधाएं न देने के आरोप पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा है। मंगलवार को समीरपुर में जन्मतिथि पर पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सेना के नाम पर किस तरह राजनीति करती है, यह एक बार फिर पता चला है। जब तथ्य सामने आते हैं तो कांग्रेस का चेहरा हर बार बेनकाव होता है।

    मोदी सरकार हमेशा खड़ी सेना के साथ

    कांग्रेस ने सैनिकों को मिलने वाले लड़ाकू विमान हों या हथियार, कांग्रेस ने दलाली खाने का ही काम किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में रक्षा खरीद में घोटाले होते रहे हैं। नेहरू के कार्यकाल में जीप घोटाला, राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाला और उसके बाद सबमैरीन घोटाला व अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला कांग्रेस शासन में ही हुए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना के साथ हर वक्त खड़े रहने का काम किया है और आज कांग्रेस सेना के नाम पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है।

    आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाए

    अनुराग ने कहा केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम किया है, इसी कारण साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में ज्यादा लोग गरीब हुए हैं। कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। डॉ. भीमराव आंबेडकर को पार्टी से निकाला था। उनको कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाए हैं।

    देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर अनुराग ने कहा कि देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसी जानकारियां जो संसद से जुड़ी हों या फिर जिनके कारण किसी भी तरह का संकट खड़ा हो सकता है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भ्रष्टाचार का मामला भी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है।

    खबरें और भी

    केंद्रीय मंत्री ने समीरपुर में मनाई जन्मदिन

    अनुराग ने पैतृक गांव समीरपुर में जन्मतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और माता शीला धूमल का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री को जन्मतिथि पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सहप्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने समीरपुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री को बधाई दी।

    मंत्रियों ने फोन कर दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री को कई राज्यों के मंत्रियों ने फोन कर बधाई दी। इस दौरान हमीरपुर जिले के पांचों मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और केक काटकर अनुराग ठाकुर की दीर्घायु की कामना की। हमीरपुर भाजपा मंडल की ओर से अध्यक्ष आदर्शकांत व सुरेश सोनी, भोरंज मंडल से अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, महामंत्री अजय शर्मा व पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल धीमान ने कार्यक्रम में भाग लिया।

    यह भी पढ़ेंः CM Sukhu: हिमाचल सीएम सुक्खू ने दिए मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, कहा- जल्द ही कराएंगे अवगत