Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hamirpur: 'खेल मंत्री के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिल रही मूलभूत सुविधाएं', BJP बोली तभी जीते जा रहे मेडल

    By ranbir thakurEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 03:49 PM (IST)

    Himachal Pradesh News एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन देखकर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्‍यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने कहा कि यह सब खेल मंत्री अनुर ...और पढ़ें

    खेल मंत्री के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिल रही मूलभूत सुविधाएं -भाजपा
    खेल मंत्री के प्रयासों से खिलाड़ियों को मिल रही मूलभूत सुविधाएं -भाजपा

    HighLights

    1. अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से ही यह सपना आज सच होता हुआ नजर आया है।
    2. खिलाड़ियों को हो रही तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध।
    3. वर्तमान में एशियाई खेलों में भारत की झोली में 28 गोल्ड मेडल 38 सिल्वर और 40 ब्राउन मेडल आ चुके हैं।

    संवाद सहयोगी, सुजानपुर: एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। अब तक भारत के खिलाड़ियों ने 107 पदक जीतकर भारत के नाम किए हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के अथक प्रयासों से ही यह सपना आज सच होता हुआ नजर आया है।

    यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा , जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत और मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने कही है। उन्होंने कहा कि जब से खेल मंत्रालय की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी है तब से भारत के खिलाड़ी हर खेल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

    अनुराग ठाकुर ईमानदारी और कर्तव्‍य निष्‍ठा के साथ निभा रहे

    भारत के खिलाड़ी आज पूरी तरह से खेल को जीतने की क्षमता रखते हैं। क्योंकि उन्हें तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। खिलाड़ियों के लिए क्या उचित है, क्या जरूरत है, उनकी फिटनेस, खान-पान, रहन-सहन हर कार्य की जिम्मेदारी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पहली बार ऐसा हुआ की भारत को इतने पदक मिले हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एशियाई खेलों में भारत की झोली में 28 गोल्ड मेडल 38 सिल्वर और 40 ब्राउन मेडल आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kullu News: काडर बदले पर बिफरे उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ, सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; जानिए पूरा मामला

    भारत विश्व भर में छोड़ रहा अपनी छाप

    राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास हैं कि आज खेल क्षेत्र में भारत विश्व पटेल पर अपनी छाप बना रहा है। जब भी कोई खिलाड़ी भारत देश की तरफ से विदेश में खेलने जाता है और वहां पर प्रदर्शन कैसा भी रहा हो जब वह वापस भारत लौटते हैं तो देश के प्रधानमंत्री और खेल मंत्री आगे बढ़कर उनका स्वागत करते हैं। उनसे बातचीत करते हैं उनका मनोबल बढ़ाते हैं ।

    यह भी पढ़ें: Sirmaur: वैली आयरन फैक्ट्री फैला रही पॉल्यूशन, हड़ताल पर बैठे ग्रामीण; प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी शामिल