हिमाचल राज्य चयन आयोग ने समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का रिजल्ट निकाला, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने समाज शास्त्र शिक्षक के 108 पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर स्थित परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परिणाम घोषित किया गया।
108 पदों के लिए 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए।
दस्तावेज सत्यापन 24 अगस्त 2026 को होगा।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र शिक्षक के 108 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 26029 के तहत यह परीक्षा 14 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। भर्ती के लिए 439 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। इनमें से 374 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 65 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा परिणाम के आधार पर 225 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में शुरू होगा।
लाने होंगे मूल दस्तावेज
अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल पात्रता संबंधी दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के दो सेट, एक पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए शेड्यूल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके द्वारा उपलब्ध करवाए गए ईमेल पते पर भी सूचना दी जाएगी।
निर्धारित दिन दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा और बाद में कोई अन्य अवसर नहीं मिलेगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित रोल नंबर
26029000005, 26029000006, 26029000009, 26029000013, 26029000014, 26029000015, 26029000017, 26029000018, 26029000020, 26029000022, 26029000023, 26029000026, 26029000028, 26029000029, 26029000031, 26029000036, 26029000042, 26029000043, 26029000045, 26029000046, 26029000048, 26029000049, 26029000050, 26029000057, 26029000059, 26029000061, 26029000063, 26029000068, 26029000069, 26029000070, 26029000071, 26029000072, 26029000073, 26029000075, 26029000079, 26029000081, 26029000083, 26029000088, 26029000089, 26029000091, 26029000094, 26029000095, 26029000097, 26029000098, 26029000101, 26029000103, 26029000104, 26029000105, 26029000106, 26029000110, 26029000111, 26029000114, 26029000117, 26029000119, 26029000120, 26029000121, 26029000122, 26029000124, 26029000125, 26029000127, 26029000128, 26029000129, 26029000130, 26029000131, 26029000133, 26029000134, 26029000135, 26029000136, 26029000137, 26029000138, 26029000139, 26029000142, 26029000143, 26029000146, 26029000148, 26029000149, 26029000150, 26029000151, 26029000152, 26029000153, 26029000154, 26029000155, 26029000157, 26029000159, 26029000162, 26029000164, 26029000165, 26029000167, 26029000168, 26029000170, 26029000172, 26029000174, 26029000176, 26029000177, 26029000179, 26029000180, 26029000181, 26029000183, 26029000188, 26029000189, 26029000190, 26029000191, 26029000193, 26029000194, 26029000195, 26029000198, 26029000200, 26029000202, 26029000204, 26029000208, 26029000209, 26029000210, 26029000211, 26029000213, 26029000214, 26029000215, 26029000216, 26029000219, 26029000220, 26029000221, 26029000224, 26029000225, 26029000227, 26029000228, 26029000229, 26029000230, 26029000232, 26029000234, 26029000235, 26029000236, 26029000237, 26029000239, 26029000241, 26029000242, 26029000244, 26029000245, 26029000247, 26029000249, 26029000252, 26029000254, 26029000255, 26029000256, 26029000257, 26029000261, 26029000263, 26029000267, 26029000268, 26029000276, 26029000277, 26029000278, 26029000279, 26029000281, 26029000282, 26029000284, 26029000285, 26029000288, 26029000291, 26029000299, 26029000300, 26029000301, 26029000302, 26029000303, 26029000305, 26029000307, 26029000309, 26029000313, 26029000315, 26029000318, 26029000319, 26029000324, 26029000325, 26029000327, 26029000329, 26029000334, 26029000335, 26029000336, 26029000337, 26029000338, 26029000340, 26029000347, 26029000351, 26029000352, 26029000353, 26029000354, 26029000357, 26029000358, 26029000359, 26029000362, 26029000364, 26029000365, 26029000366, 26029000369, 26029000374, 26029000375, 26029000376, 26029000378, 26029000381, 26029000382, 26029000383, 26029000384, 26029000387, 26029000388, 26029000389, 26029000391, 26029000394, 26029000395, 26029000398, 26029000399, 26029000404, 26029000405, 26029000408, 26029000409, 26029000410, 26029000413, 26029000414, 26029000415, 26029000418, 26029000419, 26029000420, 26029000421, 26029000425, 26029000428, 26029000429, 26029000438, 26029000439
क्या कहना है सचिव का
राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि समाज शास्त्र शिक्षक के 108 पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में 225 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
