लोकसभा में गूंजा पौंग और भाखड़ा बांध विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा, अनुराग ठाकुर ने उठाई आवाज
लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने पौंग और भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया।

लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने उठाया पौंग और भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा।
HighLights
लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने विस्थापितों का मुद्दा उठाया
भाखड़ा बांध से 7,209 परिवार हुए थे प्रभावित
पौंग विस्थापितों के भूमि आवंटन में सामने आईं समस्याएं
जागरण संवाद केंद्र, हमीरपुर। लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने पौंग और भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सरकार से विस्थापित परिवारों की पात्रता, भूमि आवंटन और लंबित मामलों के समाधान के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति की कार्यप्रणाली पर जानकारी मांगी।
जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने बताया कि भाखड़ा बांध से 7,209 परिवार प्रभावित हुए थे, जिन्हें 1959 की पुनर्वास नीति के तहत मुआवजा या वैकल्पिक भूमि दी गई थी।
मंत्रालय ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने पुनर्वास प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। पौंग बांध के लिए 16,100 पात्र विस्थापितों में से 12,971 को भूमि आवंटित की गई, लेकिन 1,880 मामलों में आवंटन रद हुआ।
राजस्थान सरकार के अधीन उच्चाधिकार प्राप्त समिति भूमि विवादों के समाधान के लिए कार्यरत है। सरकार ने भूमि पर कब्जा लेने की समयसीमा 90 से 180 दिन बढ़ा दी है।
