यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM सुक्खू के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत, हमीरपुर में कांग्रेस को फिर देखना पड़ा हार का मुखड़ा
Lok Sabha Election Result 2024 हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट (Hamirpur Lok Sabha Seat) पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लगातार पांचव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। Lok Sabha Chunav Result 2024: संसदीय क्षेत्र हमीरपुर (Hamirpur Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग ठाकुर के काम पर पर मुहर लगाई है।
अनुराग ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में पांचवीं जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 1,82,357 मतों से हराकर जीत हासिल की। हालांकि इस बार अनुराग की लीड में कमी आई है।
2019 में मिले थे इतने वोट
2019 के लोकसभा चुनाव में वह 3,99,572 मतों से जीते थे। लेकिन इस बार उनके संसदीय क्षेत्र के नादौन हलके से मुख्यमंत्री और हरोली से उपमुख्यमंत्री थे। जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह मोर्चा संभाले रखा। हमीरपुर सीट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था।
दोनों नेता लगातार सक्रिय भी रहे। खासकर सुक्खू अनुराग पर हमलावर रहे और उनसे ऊना-हमीरपुर रेललाइन सहित अन्य कार्यों का हिसाब मांगते रहे। वहीं, अनुराग ठाकुर ने भी सुक्खू पर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मुद्दों पर घेरने का मौका नहीं छोड़ा।
खबरें और भी
नौदान में भी अनुराग को बढ़त, हरोली में रायजादा आगे
लोकसभा चुनाव में 17 में से 16 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को बढ़त मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में अनुराग ठाकुर 2135 मत की बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं।
एकमात्र हरोली विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 1535 मत की बढ़त मिली है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 10 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। भाजपा के पांच विधायक जीते थे और दो सीटें निर्दलीयों ने जीती थीं।
कांग्रेस को देरी से प्रत्याशी तय करना भी पड़ा भारी
हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस की हार की एक वजह देरी से प्रत्याशी तय करना भी माना जा रहा है। हालांकि शुरू से सतपाल रायजादा का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन बीच में हाईकमान ने किसी और प्रत्याशी पर विचार करने को कहा। कुछ अन्य नामों पर विचार हुआ।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया, लेकिन दोनों ने मना कर दिया। आखिरकार फिर से रायजादा को ही उतारना पड़ा।
2019 में हासिल किए मत
- अनुराग ठाकुर 6,82,92
- रामलाल ठाकुर 2,83,120
इस बार हासिल किए मत
- अनुराग ठाकुर 607068
- सतपाल रायजादा 424711