Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mann Ki Baat: संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं, पीएम मोदी ने कहा- भारत संभावनाओं का देश- उषा बिरला

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 01:04 PM (IST)

    Mann Ki Baat मासिक कार्यक्रम मन की बात की जिला संयोजक उषा बिरला ने रविवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज मन की बात प्रोग्राम पूरे जिला हमी ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने कहा- भारत संभावनाओं का देश, फोटो जागरण
    पीएम मोदी ने कहा- भारत संभावनाओं का देश, फोटो जागरण

    हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Mann Ki Baat: मासिक कार्यक्रम मन की बात की जिला संयोजक उषा बिरला ने रविवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज मन की बात प्रोग्राम पूरे जिला हमीरपुर (Hamirpur) के पांचो मंडलों में बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सुना। जिला संयोजक ने अपने बूथ नंबर 15 पर कार्यकर्ताओं के साथ रेडियो पर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है।

    5 करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की

    इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने सबका प्रयास का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास से हर घर तिरंगा अभियान को हर मन तिरंगा अभियान बना दिया। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की आय हुई।

    तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार नया रिकॉर्ड बना। पिछले साल करीब 5 करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी, इस बार यह आंकड़ा 10 करोड़ को भी पार कर गया।