यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
In Vs NZ: धर्मशाला और मैक्लोडगंज में सभी होटल बुक, कल होने वाले क्रिकेट मैच के चलते नहीं मिल रहे कमरे
धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 22 अक्टूबर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए काफी लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। यहां के ह ...और पढ़ें

HighLights
- धर्मशाला और मैक्लोडगंज में होटलों के अधिकतर कमरे हो चुके हैं बुक
- कांगडा के पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा भारत-न्यूजीलैंड मैच बेहतर साबित होगा
संवाद सहयोगी, धर्मशाला। IN Vs NZ ICC World Cup Cricket Match 2023 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला (International Cricket Stadium Dharamshala) में 22 अक्टूबर को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए लोगों में काफी उत्साह है। ऐसे में यहां के होटल भी पैक हो गए हैं।
क्रिकेट प्रेमियों का बढ़ा उत्साह पर्यटन कारोबारियों की झोली भरेगा। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में अधिकतर होटल बुक हो गए हैं। हालांकि कारोबारियों के अनुसार पूछताछ के लिए फोन आ रहे हैं, लेकिन टिकट न मिलने की वजह से भी कई क्रिकेटप्रेमी कमरों की बुकिंग नहीं करवा रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड मैच बेहतर साबित होगा- पर्यटन विकास अधिकारी
कांगड़ा के जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने पर्यटन कारोबार को लेकर कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मैच बेहतर साबित होगा। 22 अक्टूबर के मैच के लिए होटलों के कमरों की बुकिंग हुई है। ये मैच कारोबार को बूस्ट देगा। कमरों की बुकिंग के लिए लोगों के फोन भी आ रहे हैं।
.jpg)
एचपीटीडीसी धर्मशाला के उप महाप्रबंधक ने ये बताया
इनके अलावा एचपीटीडीसी धर्मशाला के उप महाप्रबंधक नवदीप सिंह थापा ने बताया कि निगम के सभी होटल अब मैच से लेकर दशहरा उत्सव को लेकर पैक हो चुके हैं। बंगाल में दशहरा उत्सव को लेकर अवकाश है, ऐसे में 26 अक्टूबर तक निगम के सभी होटल पैक हैं। इससे निगम को अच्छा लाभ होगा।
खबरें और भी
एक होटल संचालक ने कहा क्रिकेटप्रेमी कमरों की बुकिंग नहीं करवा रहे
एक होटल संचालक विवेक महाजन ने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह है और पूछताछ भी बढ़ी है। टिकट न मिलने से क्रिकेटप्रेमी कमरों की बुकिंग नहीं करवा रहे हैं। उम्मीद है कि मैच वाले दिन अधिक संख्या में क्रिकेटप्रेमी आएंगे और मौके पर कमरे बुक करवाएंगे।