Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dharamshala में कल BJP की जनआक्रोश रैली, जमकर बरसेंगे भाजपाई; हजारों की संख्या में शामिल होंगे पार्टी कार्यकर्ता

    By dinesh katochEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 04:43 PM (IST)

    सोमवार को भाजपा की जनआक्रोश रैली धर्मशाला में आयोजित की जाएगी और इसमें भाजपाई प्रदेश सरकार की एक साल की नाकामियों को लेकर बरसेंगे। कांगड़ा जिले की 15 ...और पढ़ें

    सौमवार को धर्मशाला में आयोजित होगी भाजपा की जनआक्रोश रैली (फाइल फोटो)
    सौमवार को धर्मशाला में आयोजित होगी भाजपा की जनआक्रोश रैली (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस मैदान में भाजपा कार्यकर्ता होंगे एकत्रित
    2. पुलिस मैदान में एकत्रित होने के बाद रैली कचहरी चौक तक आएगी
    3. जयराम ठाकुर, डा. राजीव बिंदल सहित सहित मौजूद रहेंगे अविनाश राय खन्ना

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। BJP Jan Aakrosh Rally In Dharamshala: भाजपा की जनआक्रोश रैली सोमवार को धर्मशाला में आयोजित होगी। भाजपाई प्रदेश सरकार की एक साल की नाकामियों को लेकर बरसेंगे। कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग पुलिस मैदान में एकत्रित होंगे।

    पुलिस मैदान में एकत्रित होने के बाद एक रैली के रूप में पुलिस मैदान से कचहरी चौक तक पहुंचेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रांत प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

    हजारों की संख्या में पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

    इसके अलावा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व जनआक्रोश रैली के प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने हर मंडल अध्यक्ष को ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए आह्वान किया है।

    भाजपा दस से पंद्रह हजार का लक्ष्य लेकर चल रही है। लेकिन भाजपा की ओर से अभी तक यह आंकड़ा घोषित नहीं किया गया है। अभी दावा किया जा हा है कि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जनआक्रोश रैली के लिए पहुंचेंगे।

    खबरें और भी

    भाजपा ने लगाया आरोप

    भाजपा का आरोप है कि धर्मशाला एक साल के जश्न में स्कूल के बच्चों तक को रैली में लाया गया। यह कहकर लोगों को इकट्टा किया कि जिनके मकान व डंगे गए हैं और जिनका बरसात में नुकसान हुआ है।

    उनको धर्मशाला में पैसा दिया जाएगा। ऐसा प्रचार प्रसार किया था, लेकिन उसके बावजूद रैली में कितना टारगेट कर पाए। कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो चुका है। सरकार ने संस्थान बंद किए।

    ये भी पढे़ं- कुल्लू दौरे पर जेपी नड्डा, बोले- 'हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतेंगे'; बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भी की मुलाकात

    त्रासदी में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। डिपो में दालों के मूल्य बढ़े हैं और सिमेंट के रेट बढ़े हैं। शायद इसी का जश्न कांग्रेस में मनाया है। एक साल का कांग्रेस का कुशासन है उसके खिलाफ भाजपा कांग्रेस को जवाब देने के लिए 18 दिंसबर को धर्मशाला में पूरी ताकत के साथ आएगी। जिला के हर बूथ से भाजपा के लोग आएंगे। हजारों की तादाज में पहुंच कर जन आक्रोश रैली में शिरकत करे।

    पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने ये कहा

    भाजपा प्रदेश मीडिया के सह प्रभारी विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटीयों से तंग हो चुकी है और प्रदेश की जनता में सरकार के विरुद्ध खासा आक्रोश है। जिला कांगड़ा के संगठनात्मक चारों जिलों से पार्टी कार्यकर्ता अधिक संख्या में यहां पहंचेंगे और अपना आक्रोश दिखाएंगे।

    कांगड़ा-चंबा के संसदीय प्रभारी का ये है कहना  

    भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय प्रभारी विपिन सिंह परमार ने कहा कि जिला कांगड़ा के हर विधानसभा क्षेत्र से लोग अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए धर्मशाला पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। जनआक्रोश रैली में भाजपा पूरे जोश से विरोध दर्ज करवाएगी।

    ये भी पढे़ं- बच्चों की सुरक्षा की कवायद, अब अभिभावक घर बैठे देख सकेंगे स्‍कूल बस की लोकेशन, VLTD में नया फीचर होगा एड