हिमाचल के शाहपुर में लापता महिला का शव मिला, ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में लापता 35 वर्षीय शीर्षा चौधरी का शव उसके घर के समीप मिला है। स्वजनों ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत ...और पढ़ें
-1774854870133_m.webp)
लापता महिला का शव घर के समीप मिला (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
संवाद सूत्र, शाहपुर/कांगड़ा। थाना शाहपुर के तहत एक महिला का शव उसके घर के समीप मिला है। 35 वर्षीय शीर्षा चौधरी निवासी लाहेड़ डाकखाना अनसुई के लापता होने की शिकायत स्वजन ने पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज करवाई थी।
रविवार को महिला का शव घर के समीप मिला। शीर्षा के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।