Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट धौलाधार में क्रैश लैंडिंग, हेलीकॉप्टर से पहुंची रेस्क्यू टीम

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 19 Oct 2025 01:16 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद कनाडाई महिला पैराग्लाइडर पायलट की आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में क्रैश लैंडिंग ...और पढ़ें

    बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद महिला पैराग्लाइडर पायलट की क्रैश लैंडिंग हुई है, इसके बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

    बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद महिला पैराग्लाइडर पायलट की क्रैश लैंडिंग हुई है, इसके बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

    HighLights

    1. कनाडाई पायलट की हिमाचल में क्रैश लैंडिंग

    2. हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू टीम रवाना

    3. जंगली जानवरों का खतरा बरकरार

    संवाद सहयोगी, बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में स्थित प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक महिला पायलट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह महिला पायलट कनाडा की निवासी बताई जा रही है। 

    महिला पैराग्लाइडर पायलट की पिछले कल आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर क्रैश लैंडिंग हुई है। बीड़ बिलिंग से उक्त पायलट ने पिछले कल फ्लाइंग की थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो रहा था। 

    हेलीकॉप्टर के जरिये पहाड़ी पर उतारी रेस्क्यू टीम

    आज सुबह उस पायलट को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिये रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से आदि हिमानी चामुंडा मंदिर के साथ लगती पहाड़ियों में रेस्क्यू टीम उतारी गई है।

    रेस्क्यू टीम महिला को ढूंढने में जुटी

    रेस्क्यू टीम महिला पायलट को ढूंढने का प्रयास कर रही है। महिला से टीम का अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। क्रैश लैंडिंग के दौरान महिला को किस स्तर पर चोट आई है व उसकी क्या हालत है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

    जंगल में हैं खूंखार जानवर

    यह क्षेत्र पूरा जंगल है। यहां खूंखार जंगली जानवर भी हैं। महिला को जानवरों से भी खतरा हो सकता है। यहां भालू व तेंदुए पाए जाते हैं। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में दीवाली के बाद करवट बदलेगा मौसम, धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट; क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

    खबरें और भी