शाहनगर ऑफिस मंडी से फतेहपुर होगा शिफ्ट, CM सुक्खू का एलान; 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फतेहपुर, कांगड़ा में 840 मीटर लंबे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मिनी सचिवालय का उद्घा ...और पढ़ें

फतेहपुर में सीएम सुक्खू मंच से तलवार लहराते हुए। जागरण
HighLights
सीएम सुक्खू ने फतेहपुर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया
840 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन किया गया
पर्यटन सूचना केंद्र में जनसमस्याएं सुनी गईं
जागरण टीम, धमेटा/फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री सुबह वजीर राम सिंह स्टेडियम फतेहपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वे मिनी सचिवालय फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मिनी सचिवालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया और कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखी।
840 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन
इसके बाद मुख्यमंत्री स्थाना (पांथ) पहुंचे, जहां उन्होंने ब्यास नदी पर प्रस्तावित करीब 840 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन किया। यह पुल संसारपुर टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत लगभग 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा सेतु योजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जाएगा।
फतेहपुर में कार्यरत होगा शाहनहर का सर्कल कार्यालय
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने फतेहपुर के स्थाना में कहा कि शाहनहर फतेहपुर विस क्षेत्र की एक बड़ी सिंचाई योजना है। उन्होंने कहा कि शाहनहर का फतेहपुर से मंडी में स्थानातंरित किया गया, सर्कल कार्यालय फिर से फतेहपुर में संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जब शाहनहर फतेहपुर से जुड़ी हुई है तो इसका सर्कल कार्यालय मंडी में ले जाना तर्कसंगत नहीं है।
फतेहपुर में दो गुट में बंटी भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साथ साथ फतेहपुर में भी भाजपा गुटों में बंटी हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा की मानसिकता तो यह है कि पांच साल बाद सरकार बदल जाती है और हम सत्ता में होगे, लेकिन शायद वह इस गलतफहमी में हैं कि जो सरकार जनहित को लेकर कार्य करती है, वह दोबारा भी सत्ता में आती है।
उन्होंने कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा से सांसद जीत कर केंद्र पहुंचे हैं, लेकिन उन्होने कभी भी विकास का प्राथमिकता नहीं बल्कि वोट की राजनीति को लेकर लोगों को धर्म व जाति के नाम पर आपस में लड़वाने का काम किया है।
खबरें और भी
इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में शहीद स्मारक निर्माण, कोडू बेला से पराल वाया जट्ट बेली सड़क, पालाख से चरुरी, मलहारी से दुहाग सड़क, फतेहपुर से बदियाली वाया कुंडियाल, थेरू, सुनेट समेत कई संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी।
टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचे सीएम, सुनी जनसमस्याएं
दोपहर बाद मुख्यमंत्री पौंग डैम स्थित टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। फतेहपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।