यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Road Accident: क्रिकेटर सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में ममेरे भाई समेत दो की मौत
Himachal Road Accident हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसे इंडिया टीम के पूर्व कैप्टन सुरेश रैना (Suresh Raina Cousin Brother Died) के मामा के ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिकेटर सुरेश रैना के मामा के भाई की सड़क हादसे में मौत
- सनौरां में मंगलवार रात स्कूटी को विंगर ने टक्कर मार दी
- हादसे में दो लोगों की मौत हुई है
संवाद सहयोगी, गगल। Himachal Road Accident: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सनौरां के समीप मंगलवार रात करीब 11 बजे पठानकोट से आ रही विंगर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में दो युवक घायल हो गए और उन्होंने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (Suresh Raina Brother Died) में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद विंगर चालक फरार हो गया था और उसे पुलिस ने मंडी से गिरफ्तार किया।
दो लोगों की मौत
सनौरां में मंगलवार रात स्कूटी (एचपी 40ई 8564) को विंगर ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार 29 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र मंगो राम निवासी गगल और 19 वर्षीय शुभम पुत्र रूमेल सिंह निवासी बनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
सौरभ कुमार पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Cricketer Suresh Raina Brother Died) का ममेरा भाई था। सौरभ के पिता मंगो राम गगल में खराद का काम करते हैं और शुभम भी उनके पास ही काम करता था।
दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा
कुठमां पंचायत के प्रधान रवि कुमार व सौरभ के बड़े भाई रोहित ने बताया कि सौरभ और शुभम मंगलवार रात करीब 10.45 बजे तक दुकान में काम कर रहे थे। इसके बाद दुकान बंद कर सौरभ शुभम को छोड़ने उसके घर बनोई जा रहा था कि हादसा हो गया।
शुभम गरीब परिवार से संबंध रखता है। गगल पुलिस थाना प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित विंगर चालक शेर सिंह निवासी पठानकोट को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले इच्छी गांव में भी अज्ञात वाहन युवक को रौंदकर फरार हो गया था।