Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होली को 'छपरियों' का त्योहार बता बुरी फंसी फराह खान, हिमाचल से जारी किया लीगल नोटिस

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 10:07 AM (IST)

    बॉलीवुड फिल्म निर्माता फराह खान (Farah Khan) को हिमाचल (Himachal News) से लीगल नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ ...और पढ़ें

    होली पर टिप्पणी कर मुश्किलों में फंसी फराह खान।
    होली पर टिप्पणी कर मुश्किलों में फंसी फराह खान।

    HighLights

    1. मुश्किलों में फराह खान
    2. होली पर टिप्पणी करना पड़ा भारी
    3. होली को बताया था छपरियों का त्योहार

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिंदुओं के त्योहार होली को लेकर की गई टिप्पणी पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता, निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan On Holi) को हिमाचल से लीगल नोटिस जारी किया गया है।

    माफी नहीं मांगने पर केस करने की दी चेतावनी

    धर्मशाला के एडवोकेट विश्व चक्षु ने फराह खान (Farah Khan) को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर माफी मांगने के लिए कहा है अन्यथा धर्मशाला न्यायालय में उनके विरुद्ध केस दायर करेंगे।

    यह भी पढ़ें- फराह खान ने होली को बताया छपरियों का त्योहार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप; दर्ज हुई FIR

    फराह खान (Farah Khan On Holi Festival) काफी सुर्खियों में रहती हैं, पर इस बार वह मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, हुआ यूं कि फराह खान कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में जज की भूमिका में हैं।

    फराह खान ने होली को बताया था छपरियों का त्योहार

    इसके एक एपिसोड में फराह ने होली के त्योहार को लेकर कमेंट कर दिया था। विश्व चक्षु का कहना है कि फराह खान ने होली को छपरियों का त्योहार बताया है और इससे करोड़ों हिंदुओं के दिल को ठेस पहुंची है।

    उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर युवाओं को छपरी कहकर उन्होंने सही नहीं किया है। इंटरनेट मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हुई थी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी।

    फराह खान पर फूटा लोगों को गुस्सा

    बता दें कि कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) हिंदू त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके बुरी तरह फंसती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है, साथ ही उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लग रहा है और फराह खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

    हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई शिकायत

    दरअसल, कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने एडवोकेट अली काशिफ खान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। अपने शिकायत में हिंदुस्तानी भाऊ ने दावा किया है कि फराह खान ने होली को 'छपरियों का त्योहार' बताया और यह शब्द व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है। हिंदुस्तानी भाऊ ने यह भी कहा कि फराह खान की टिप्पणी से उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाएं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Holi को छपरियों का त्योहार कहने के लिए Farah Khan पर भड़का बिग बॉस Ex कंटेस्टेंट, कहा- 'सनातन धर्म का अपमान...'