विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा एयरपोर्ट के पास बस ने स्कूटी सवार रौंदा, भड़के लोगों ने की तोड़फोड़; पठानकोट-मंडी हाईवे किया जाम

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 01:34 PM (IST)

कांगड़ा में गगल-मांझी पुल के पास एक निजी बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार संदीप कुमार की मौत ...और पढ़ें

HighLights

  1. गगल-मांझी पुल के पास बस ने स्कूटी सवार को कुचला।

  2. हादसे के बाद लोगों ने बस में तोड़फोड़, हाईवे जाम।

  3. यातायात बाधित होने से कई यात्रियों की फ्लाइट छूटी।

जागरण टीम, चैतड़ू/गगल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गगल-मांझी पुल के पास शनिवार सुबह निजी बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बेहद दर्दनाक था व 40 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार संदीप रछियालू की तरफ मुड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पठानकोट की तरफ जा रही प्राइवेट बस के नीचे आ गए।

एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद दोपहर बाद लोगों का गुस्सा मामला शांत हुआ। 

हेलमेट के हुए टुकड़े, हाईवे पर जाम

हादसे में उनके हेलमेट के भी टुकड़े हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने खूब हंगामा किया, जिस कारण मंडी-पठानकोट हाईवे पर जाम लग गया। दोपहर करीब सवा एक बजे तक ट्रैफिक जाम रहा। 

बस में तोड़फोड़

हादसे के बाद लोग भड़क गए और बस को आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को रोक लिया, लेकिन बस में तोड़फोड कर दी गई। 

ट्रैफिक डायवर्ट

हादसे के बाद मौके पर लगे जाम को देखते हुए पुलिस ने कुछ ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। पठानकोट से आने वाली गाड़ियों को सनौरा से बाया बद्दी ढुगयारी से भेज दिया।

दो बच्चों के भविष्य का सवाल

परिवार की मांग है कि संदीप कुमार के दो छोटे बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रशासन लिखित रूप में आश्वासन दे। परिजनों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भविष्य के पालन-पोषण को लेकर प्रशासन ठोस भरोसा दे, ताकि परिवार को आगे जीवनयापन में परेशानी न हो। 

जाम में फंसने से केरल से आए दंपती की छूटी फ्लाइट

केरल से यात्रा कर रहे एक दंपती की फ्लाइट ट्रैफिक जाम के कारण छूट गई। बताया जा रहा है कि दंपती ने समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए टैक्सी और रास्ते में मिले अन्य वाहनों से आगे निकलने या रास्ता देने की काफी विनती (गुहार) भी की। इसके बावजूद सड़क पर लगे भीषण जाम की वजह से वे समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके और उनकी फ्लाइट मिस हो गई।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।