विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangra News: कांगड़ा में भारी बारिश व भूस्खलन, शाहपुर में 11 मार्गों पर आवाजाही बंद, जान लीजिए अन्य सड़कों की स्थिति

Published: Wed, 30 Jul 2025 12:22 PM (GMT+05:30)

Landslide in himachal कांगड़ा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं जिससे यातायात बाधित ...और पढ़ें

भारी बारिश व भूस्खलन से बंद घेरा सड़क व धर्मशाला-सराह रोड पर पड़ा मलबा।
भारी बारिश व भूस्खलन से बंद घेरा सड़क व धर्मशाला-सराह रोड पर पड़ा मलबा।

HighLights

  1. लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन, सड़क मार्ग बंद
  2. सड़कों को बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग
  3. शाहपुर लोनिवि मंडल में ही 11 सड़कें बाधित
  4. कांगड़ा जिला की सभी खड्डे व नाले उफान पर

नीरज व्यास, धर्मशाला। Landslide in himachal, जिला कांगड़ा में लगातार हो रही बारिश से सभी खड्डें व नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश ने वाहनों के पहिये भी रोक दिए हैं। कई जगह सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात बंद है, जिन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। अकेले लोक निर्माण विभाग शाहपुर मंडल में ही 11 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा धर्मशाला व जिला कांगड़ा के कई संपर्क मार्ग बाधित हैं।

बताया जा रहा है कि भनाला से दरीणी मार्ग, दरीणी से वोह मार्ग बोह से लंब मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा रिड़कमार से कुठारना मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित है। भितलू से कुट मार्ग व चड़ी से घेरा मार्ग भी बंद हो गया है। करेरी से कुठारना मार्ग व रिड़कमार से कुठारना मार्ग बंद है।

रिड़कमार से घटराड़ा मार्ग व रैत से सलाेल मार्ग तथा शाहपुर से चकवन लपियाना मार्ग भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। वहीं सुबह धर्मशाला सराह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था, यहां पर भारी भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। जिसके चलते सुबह सब्जियां, दूध अंडा ब्रेड लाने व ले जाने वाले वाहनों सहित अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

बहाल हैं ये मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी, डमटाल से कंडवाल, नूरपुर से सदवां लाहड़ू, नूरपुर से जवाली, नूरपुर रैहन फतेहपुर व धमेटा, जवाली से 32 मील वाया कुठेड़ मार्ग, जसूर से इंदौरा वाया गंगथ मार्ग व रे बडूखर इंदौरा मार्ग बहाल हैं। यहां पर आवाजाही शरू हो गई है।

अति आवश्यक न हो तो यात्रा न करें

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अति आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। जिला प्रशासन राहत दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बहाली में जुटे हैं। लोगों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें व सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: भटियात और पालमपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड, सड़कें बंद व बिजली ठप, किन्नर कैलाश यात्रा स्थगित

यह भी पढ़ें- Himachal News: छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों की 4.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, एक किलो साेना व नकदी भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।