विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल में कांग्रेस टिकट में उलझी, भाजपा ने सजा दी फिल्डिंग, कल मोदी भरेंगे चुनावी जोश

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 12 Oct 2022 09:33 AM (GMT+05:30)

Himachal Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा सक्रियता दिखा रहे हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा सक्रियता दिखा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा सक्रियता दिखा रहे हैं।

शिमला, रोहित नागपाल। Himachal Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा सक्रियता दिखा रहे हैं। दोनों की सक्रियता में काफी अंतर है। कांग्रेस टिकट आवंटन में उलझी हुई है। टिकट के लिए दिल्ली-शिमला के बीच नेताओं की दौड़ लग रही है। अपने या नजदीकी नेता को टिकट दिलाने के लिए लाबिंग की जा रही है, जबकि भाजपा ने फील्ड पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है। जेपी नड्डा स्वयं पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर उन्हें चुनाव की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं।

कल ऊना व चंबा आ रहे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दो बार हिमाचल में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। मंडी में मौसम बाधा बना तो उन्होंने वर्चुअली लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया था। अब 13 अक्टूबर को ऊना व चंबा आ रहे हैं।

15 को अमित शाह की रैली, ये नेता भी आएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी 15 अक्टूबर को सिरमौर में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लंबे समय से जमीन पर काम कर रहे हैं। वह लोगों के बीच में अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दूसरी बार हिमाचल आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में उनके और भी कार्यक्रम हिमाचल में प्रस्तावित हैं। इसी तरह से भाजपा के कई बड़े नेता हिमाचल के लगातार दौरे कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता कर रहे निजी दौरे

वहीं, कांग्रेस के आला नेता हिमाचल आ तो रहे हैं लेकिन ये इनके निजी दौरे हैं। इसका हिमाचल कांग्रेस को फिलहाल कोई लाभ मिलता नहीं देख रहा है। हो सकता है कि आने वाले समय में इसका कोई लाभ उन्हें मिले, लेकिन फिलहाल कुछ ऐसा दिख नही रहा है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि यदि इस दौरान राष्ट्रीय नेता आम कार्यकर्ता के बीच में आते तो शायद उसका ज्यादा लाभ कांग्रेस को मिल सकता था।

हिमाचली नेता दिल्ली में तो हाईकमान शिमला में

एक सप्ताह से दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं के बीच टिकटों की जंग चली है। नजदीकी नेताओं को टिकट दिलाने के लिए हिमाचल के नेता दिल्ली में लाबिंग कर रहे हैं. वहीं दिल्ली के नेता हिमाचल में पहुंचे हैं। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी शिमला में हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष व प्रचार समिति के अध्यक्ष सभी दिल्ली में रहे हैं। कुछ हिमाचल लौटे हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा कार्यक्रम आने वाले दिनों में होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर में रैली की थी। अब 14 अक्टूबर को सोलन में प्रियंका गांधी की रैली होनी है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Weather Update: कहीं बादलों में तो नहीं छिप जाएगा चांद, करवा चौथ पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए अपडेट

यह भी पढ़ें: PM Himachal Visit: ऊना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी, रखेंगे बल्‍क ड्रग पार्क की आधारशिला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।