विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनखंडी चिड़ियाघर के संचालन के लिए 111 पद भरेगी हिमाचल सरकार, 61 सहायक कर्मचारियों के अलावा 19 अतिरिक्त पद मंजूर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 11:31 AM (IST)

हिमाचल सरकार कांगड़ा के देहरा में निर्माणाधीन दुर्गेशारण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के संचालन के लिए 111 पद भरेगी। इसके अतिरिक्त 19 पद वन विभाग से समर्पित किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कांगड़ा के देहरा में 111 पद भरेगी हिमाचल सरकार।

  2. दुर्गेशारण्य अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के संचालन हेतु नियुक्तियां।

  3. 61 सहायक कर्मचारी और 31 वन मित्र भी तैनात होंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कांगड़ा जिले के देहरा स्थित निर्माणाधीन दुर्गेशारण्य कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के संचालन के लिए राज्य सरकार 111 पद भरेगी। 19 अतिरिक्त पदों के लिए वन विभाग की विभिन्न श्रेणियों में समान संख्या में पद समर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा 61 सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति और 31 वन मित्रों की तैनाती की जाएगी। वन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, उद्यान में निदेशक, उपनिदेशक/वरिष्ठ वन मंडलाधिकारी, सहायक निदेशक, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उप वन राजिक, वन रक्षक समेत प्रशासनिक और तकनीकी पदों की व्यवस्था होगी।

वन संरक्षक बनेंगे निदेशक

वन्यजीव उत्तर मंडल धर्मशाला के वन संरक्षक को प्राणी उद्यान का निदेशक नामित कर अतिरिक्त दायित्व दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) में तैनात वरिष्ठ वन मंडलाधिकारी/वन मंडलाधिकारी को उपनिदेशक के रूप में नामित किया जाएगा। कुछ पद प्रतिनियुक्ति और विभाग की मौजूदा स्वीकृत संख्या से उपलब्ध होंगे।

61 पदों में ये होंगे शामिल

सहायक मानव संसाधन के तहत स्वीकृत 61 पदों में 36 पशु परिचारक, चार चालक, पांच तकनीकी कर्मचारी, दो वन्यजीव अनुसंधान सहायक और एक शिक्षा एवं व्याख्या अधिकारी शामिल हैं। पशु चिकित्सा सहायक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सामग्री से जुड़े कर्मचारी, भूनिर्माण कर्मी और अन्य तकनीकी पद भी भरे जाएंगे। नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश प्राणी उद्यान एवं जैव विविधता संरक्षण सोसायटी (एचपीजेडसीबीएस) या सरकार की ओर से अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार होंगी। 

नीति के अनुसार 31 वन मित्र तैनात किए जाएंगे। एमटीडब्ल्यू, सफारी चालक, भूनिर्माण, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं आउटसोर्स आधार पर ली जाएंगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी अस्पताल में CM की दी गलत रिपोर्ट, सुक्खू बोले- मुझे तो शुगर है ही नहीं; मशीनें बदलने का ऑर्डर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।