Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal BJP Leader Death: हिमाचल भाजपा के ओबीसी नेता उत्‍तम चौधरी का निधन, आज था जन्‍मदिन

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 10:53 AM (GMT+05:30)

    BJP OBC Leader Uttam Choudhary सफल कोराबारी भारतीय जनता पार्टी के सिपहलसार व ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी का लंबी बीमारी के बाद आज ...और पढ़ें

    ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी का आज सुबह देहांत हो गया।
    ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी का आज सुबह देहांत हो गया।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। BJP OBC Leader Uttam Choudhary, सफल कोराबारी, भारतीय जनता पार्टी के सिपहलसार व ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह सात बजे देहांत हो गया। आज ही अंत्येष्टि भी की जाएगी। उत्तम चौधरी के दो बेटे यशपाल व जशपाल हैं। चार अक्टूबर 1956 को कांगड़ा में जन्‍मे उत्तम चौधरी का आज जन्मदिन था और आज के ही दिन अपने मित्रों व सगे संबंधियों को अलविदा कह गए। उत्तर चौधरी एक सफल कारोबारी ही नहीं थे वह दो बार सौहड़ा पंचायत के प्रधान पद भी रह चुके थे। अपने वक्त में पंचायत में कई काम उन्होंने करवाए।

    इसके अलावा कांगड़ा मंडल अध्यक्ष के पद पर तीन बार रह चुके थे। चौधरी विद्या सागर के वक्त वह मंडल अध्यक्ष थे। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके उत्तम चौधरी ने कई बार पार्टी के लिए कुर्बानी दी। पिछली बार भी कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से उनका टिकट लगभग तय हो गया था। टिकट मिलने का जश्न भी मनाया गया, मंडल भाजपा व कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी और तभी सूचना मिली की पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से जेपी नड्डा मिलने पहुंचे हैं और आप भी बैठक के लिए तुरंत पहुंचे।

    उत्तम चौधरी ने बैठक में जाने से पहले ही अपने कार्यकर्ताओं को कह दिया कि खाना खाकर चलते लगता है टिकट तो अब कट ही गई होगी। अपने मित्रों का हमेशा सहयोग देने वाले व जनता के कल्याण के लिए आगे रहने वाले उत्तम चौधरी कई मित्र व रिश्तेदारों की आंखे नम कर गए।

    यह बोले कुलभाष चौधरी

    जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी ने कहा कि स्व. उत्तम चौधरी एक सच्चे समाज सेवक एक सफल कारोबारी व जनप्रतिनिधि थे। सौहड़ा से दो बार प्रधान रहे। तीन बार मंडल अध्यक्ष रहे और पार्टी को मजबूत किया। प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनकी सेवाएं सराहनीय रही। वह भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

    खबरें और भी

    इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेश

    इंटरनेट मीडिया पर शोक संदेश दिए जा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया व सोशल साइटों पर उनके चाहने वाले व मित्र दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।