Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'कर्ज का ढिंढोरा पीटकर गारंटियों से नहीं भाग सकती कांग्रेस', भाजपा ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

    By rajinder dograEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है क्योंकि कांग्रेस जिन झूठी गारंटियों को लेकर सत्तासीन हुई थी अब उन्हें पूरा करने ...और पढ़ें

    भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
    भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

    संवाद सूत्र, नगरोटा बगवां। कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, क्योंकि कांग्रेस जिन झूठी गारंटियों को लेकर सत्तासीन हुई थी अब उन्हें पूरा करने से कतरा रही है। प्रदेश सरकार 55 हजार करोड़ रुपये कर्ज का ढिंढोरा पीटकर चुनाव में दी गई गारंटियों से भाग नहीं सकती।

    यह बात नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक अरुण कुमार ने पार्टी कार्यालय में भाजपा मंडल नगरोटा बगवां की बैठक में कही। इस दौरान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर भाजपा की ओर से 18 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित की जाने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

    नगरोटा बगवां में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है

    उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां में एक वर्ष में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है। उनके विधायक रहते जो कार्य स्वीकृत हुए थे केवल उन पर ही काम चला है। नगरोटा बगवां में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। पुलिस व अधिकारी विधायक के पीछे-पीछे भाग रहे हैं।

    इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी के साथ रैली प्रभारी एवं प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विनय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रभूषण नाग, मंडल महासचिव अजीत राणा व विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रशासन ने राशन कार्ड धारकों के लिए जारी किया अल्टीमेटम, इस तारीख से पहले करवा लें केवाईसी; नहीं तो होगी कटौती

    शाहपुर से 1,500 भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

    भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध 18 दिसंबर को होने वाली आक्रोश रैली को लेकर रूपरेखा बनाना है। तय किया गया कि रैली में शाहपुर से 1500 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, शाहपुर मंडल के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।