Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पालमपुर में भारी बारिश के बीच 500 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, बंदला के दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:41 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बंदला पंचायत के छिड़ चौक के पास एक बोलेरो जीप 500 फीट गहरी न्यूगल खड्ड में गिर गई। भारी बारिश के कारण चालक नियंत्रण खो बै ...और पढ़ें

    पालमपुर के बंदला में जीप गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

    पालमपुर के बंदला में जीप गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

    HighLights

    1. पालमपुर में बोलेरो जीप 500 फीट खाई में गिरी।

    2. हादसे में बंदला के दो युवकों की मौत हुई।

    3. भारी बारिश के कारण चालक ने नियंत्रण खोया।

    संवाद सहयोगी, पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के पालमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। पालमपुर की बंदला पंचायत के छिड़ चौक से कुछ दूरी पर अनियंत्रित बोलेरो जीप करीब 500 फीट न्यूगल खड्ड में गिरने से दो युवकों की मौत व एक युवक गंभीर घायल हो गया। भारी बारिश के बीच चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे ही गहरी खाई में जा गिरा।

    एक ही गांव के दो युवकों की मौत

    हादसे में 23 वर्षीय अभय उर्फ अब्बू पुत्र कुशल कुमार और 27 वर्षीय निशांत पुत्र सतीश कुमार निवासी बंदला की मौत हो गई। इसके अलावा वरुण उर्फ बन्नू पुत्र अशोक कुमार निवासी बंदला घायल है। अभय वाहन चालक था और वह ही ड्राइवर कर रहा था।

    घायल युवक पालमपुर से टांडा रेफर

    गंभीर रूप से घायल युवक को सिविल अस्पताल पालमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। घायल वरुण रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में कार्यरत है। वहीं, मृतकों का पोस्टमार्टम हो रहा है।

    कैसे हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात लगभग 11 बजे सौरभ वन विहार मार्ग पर छिड़ चौक से थोड़ा आगे भारी बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। इसमें पालमपुर से आ रहे चालक सहित अन्य दो लोग भी सवार थे।

    खबरें और भी

    बंदला में पसरा शोक

    युवकों के निधन से इलाके में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भी अस्पताल का दौरा कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर में बुजुर्ग दुकानदार को 200 रुपये के 16 जाली नोट थमा गए ठग, दुकान पर चाय पीने के बाद फंसाया जाल में