Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव: ड्यूटी छोड़कर प्रचार करने पहुंच गया पोलिंग अफसर, डीसी कांगड़ा ने किया सस्पेंड

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 28 May 2026 06:31 PM (IST)

    हिमाचल पंचायत चुनाव के दौरान फतेहपुर की बगड़ोली पंचायत में एक पोलिंग ऑफिसर को ड्यूटी से गायब होकर चुनाव प्रचार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    चुनाव ड्यूटी छोड़कर पोलिंग अफसर प्रचार करने चला गया, जिस पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

    चुनाव ड्यूटी छोड़कर पोलिंग अफसर प्रचार करने चला गया, जिस पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

    HighLights

    1. पोलिंग अफसर ड्यूटी से गायब होकर प्रचार कर रहा था।

    2. जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिकायत पर तुरंत सस्पेंड किया।

    3. अधिकारी ने तबीयत खराब होने का दावा किया, आरोप नकारा।

    जागरण टीम, फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान कई तरह के लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। फतेहपुर की पंचायत बगड़ोली में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक पोलिंग ऑफिसर ड्यूटी से गायब होकर चुनाव प्रचार कर रहा था। शिकायत मिलते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इसका सस्पेंशन ऑर्डर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

    वायरल सस्पेंशन ऑर्डर अनुसार स्थाना पटवारी सर्कल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में बतौर पोलिंग ऑफिसर लगी थी, जो बीती रात ड्यूटी स्थल से नदारद रहा। इसी दौरान उस पर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा था।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया एक्शन

    इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा की ओर से उक्त पोलिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। 

    पोलिंग अफसर बोला, तबीयत खराब होने पर गया था घर

    वहीं इस पर जब सस्पेंड किए गए पोलिंग ऑफिसर कम पटवारी सुनील कुमार से वीरवार शाम फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि बीती शाम उनकी सेहत खराब हुई थी। जिसके चलते वह टीम को बताकर ही घर आए थे। वहीं एक निजी अस्पताल में फर्स्ट एड लेने के बाद घर पहुंचे थे। 

    सुबह 6 बजे बूथ पर पहुंचकर ढाई बजे तक करवाई पोलिंग

    उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए थे। उसके बाद करीब ढाई बजे तक पोलिंग करवाई गई। बताया उन्हें पोलिंग स्टेशन से करीब ढाई बजे रिलीव किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार करने का आरोप निराधार है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था सरकारी कर्मचारी, BJP ने की आयोग से शिकायत

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर में 288 मतदाताओं ने किया चुनाव बहिष्कार, पंचायत घर पहुंचने के लिए करना पड़ता है 35 KM सफर 

    खबरें और भी