Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव: बड़ा भंगाल में 102 वोटर्स के लिए हेलीकॉप्टर से जाएगी पोलिंग पार्टी, निर्वाचन आयोग ने SOP जारी की

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 14 May 2026 02:08 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच, कांगड़ा के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के 102 मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान दल हे ...और पढ़ें

    जिला कांगड़ा का दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल। जागरण आर्काइव

    जिला कांगड़ा का दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. बड़ा भंगाल में 102 मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था।

    2. मतदान दल हेलीकॉप्टर से पहुंचेगा, मतपेटियां भी वापस।

    3. राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की विशेष SOP।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़ा भंगाल के मतदाताओं को मतदान अधिकार से वंचित होने से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। मतदान दल हेलीकाप्टर के माध्यम से बड़ा भंगाल पहुंचेगा और अपने साथ तीन मतपेटियां और पर्याप्त संख्या में मतपत्र ले जाएगा।

    आयोग ने चुनाव के लिए जारी की एसओपी

    राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अलग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। आयोग ने जिला प्रशासन को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव दिसंबर-जनवरी में आयोजित होते थे। उस समय बड़ा भंगाल के मतदाता निचले क्षेत्र बीड़ में रहकर वहीं मतदान करते थे। इस बार चुनाव मई माह में हो रहे हैं और करीब 102 मतदाता कृषि कार्यों के चलते बड़ा भंगाल में ही मौजूद हैं।

    72 किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग ही साधन

    बड़ा भंगाल से बीड़ की दूरी लगभग 72 किलोमीटर है और वहां पहुंचने का एकमात्र साधन दुर्गम पैदल मार्ग है। ऐसी स्थिति को देखते हुए आयोग ने बड़ा भंगाल में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।

    खबरें और भी

    26 मई को होगा मतदान

    पंचायत का मतदान प्रथम चरण में 26 मई को करवाया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति के मतपत्र एक मतपेटी में रखे जाएंगे, जबकि प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतपत्र अलग मतपेटी में डाले जाएंगे।

    हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीड़ लाई जाएंगी मतपेटियां

    मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को हेलीकाप्टर के जरिए बीड़ लाया जाएगा और सुरक्षित कक्ष में रखा जाएगा। पूरी प्रक्रिया संबंधित उप मंडलाधिकारी की निगरानी में सम्पन्न होगी। आयोग ने मतगणना की विस्तृत प्रक्रिया भी तय की है।

    कहां है बड़ा भंगाल

    बड़ा भंगाल जिला कांगड़ा में बैजनाथ उपमंडल के तहत करीब 7700 फीट ऊंचाई पर पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बीच बसा है। बड़ा भंगाल की कुल आबादी 600 से ज्यादा है व साढ़े चार सौ के करीब मतदाता हैं। पंचायत में कुल पांच वार्ड हैं। पंचायत के कुछ लोग बीड़ में भी हैं, उनके लिए वहां पोलिंग बूथ स्थापित होगा।

     

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव: यहां चचेरे भाई ही आमने-सामने, बीते कार्यकाल में रहे हैं प्रधान व उपप्रधान

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मांगी 400 बसें, HRTC अधिकारियों की दोटूक- पहले अग्रिम भुगतान करें