Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Election 2022: भाजपा व कांग्रेस का अब भी जारी है असंतुष्ट नेताओं को मनाने का क्रम

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 08:29 AM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 मतदान को कुछ दिन शेष हैं अब तक भाजपा और कांग्रेस के नेता डैमेज कंट्रोल के लिए पसीना बहा रहे हैं। असंतुष्ट नेता ...और पढ़ें

    Himachal Election 2022: भाजपा व कांग्रेस का अब भी जारी है असंतुष्ट नेताओं को मनाने का क्रम।
    Himachal Election 2022: भाजपा व कांग्रेस का अब भी जारी है असंतुष्ट नेताओं को मनाने का क्रम।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, मतदान को कुछ दिन शेष हैं, अब तक भाजपा और कांग्रेस के नेता डैमेज कंट्रोल के लिए पसीना बहा रहे हैं। असंतुष्ट नेता की वापसी की उम्मीद टूटने के बाद ही निष्कासन किया जा रहा है। ऐसा ही भाजपा ने बिलासपुर सदर में किया। यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी नेताओं ने पूरा जोर लगाया था, इसके बावजूद चुनावी समर में उतरे सुभाष शर्मा नहीं माने तो वीरवार रात को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन्हें न केवल छह साल के लिए निष्कासित किया, बल्कि पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता भी खत्म कर दी।

    कांग्रेस में भी असंतुष्ट नेताओं को मनाने का काम चल रहा है। शिमला में पार्टी से नाराज नेताओं के घर जाकर मनाया गया। यह प्रक्रिया शिमला से लेकर ठियोग और चौपाल में चल रही है। साथ ही असंतुष्ट नेताओं का साथ दे रहे नेताओं से भी बात की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इनके घर जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने कुछ नेताओं को बिना बात किए निष्कासित कर दिया था, लेकिन अब कुछ को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। नामांकन वापस तो नहीं लिया जा सकता, लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि उनसे पार्टी प्रत्याशी को नुकसान न हो। कुछ ऐसे नेता भी हैं जो असंतुष्ट तो हैं, लेकिन चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं। पार्टी के भीतर रहकर नुकसान करने की आशंका को भांपते हुए पार्टी पदाधिाकारी इन्हें भी मना रहे हैं।

    जयवर्धन युकां के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल युवा कांग्रेस ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र के जयवर्धन खुराना को प्रदेश महासचिव से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है और प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव बृजभूषण बांष्टु को महासचिव पदोन्नत किया है। जयवर्धन खुराना सीमा महाविद्यालय एनएसयूआइ के परिसर अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों युवाओं ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु और प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, सह प्रभारी विनित कंबोज और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार व्यक्त किया।