Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal BJP कार्यकारिणी के गठन को लेकर दिल्ली में आमने-सामने हो गए हिमाचल के नेता, अब हाईकमान के पाले में गेंद

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 01:37 PM (IST)

    Himachal Pradesh News भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब जिला और राज्य कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा आलाकमान करेगा। सूत्रों के अनुसार पार्टी के राज् ...और पढ़ें

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

    HighLights

    1. भाजपा आलाकमान ही तय करेगा जिला व राज्य कार्यकारिणी
    2. अब हाईकमान ने कार्यकारिणी पर बाद में निर्णय लेने की कही है बात
    3. पहले 28 जुलाई तक होनी थी घोषणा, अब करना पड़ेगा और इंतजार

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh News, भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष मिलने के बाद अब जिला और राज्य कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा आलाकमान करेगा। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राज्यस्तर के आला नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें कार्यकारिणी को लेकर तनातनी उत्पन्न हुई। हिमाचल के कई प्रमुख नेता कार्यकारिणी में अपने लोगों को स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। हाईकमान ने इस प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।

    यह विवाद तब बढ़ा जब आलाकमान के सामने प्रदेश के बड़े नेताओं ने कार्यकारिणी में अपने लोगों को शामिल करने के लिए चर्चा की। जब माहौल गर्माया, तो बड़े नेताओं ने स्थिति को संभालते हुए फिलहाल इसके गठन को रोक दिया है।

    यह भी पढ़ें- जगत सिंह नेगी से दुवर्यवहार BJP की साजिश, थुनाग विवाद पर सरकार का आरोप ...दुर्भाग्यपूर्ण परंपरा के भुगतने होंगे परिणाम

    28 जुलाई को किया जाना था गठन

    28 जुलाई से जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना था, जिसके लिए दिल्ली से लेकर शिमला में बैठकों का दौर पूरा हो चुका था। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी की घोषणा होनी थी। इसी बीच, दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा नेताओं की पार्टी के मुख्यालय में बैठक हुई।

    यह भी पढ़ें- 'CM सुक्खू केवल कागजी घोषणाएं करने में व्यस्त', जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर जमकर बोला हमला

    आलाकमान ही ले सकता है अब निर्णय 

    माना जा रहा है कि आलाकमान इस विषय पर अपने स्तर पर निर्णय भी ले सकता है। यदि हिमाचल के नेताओं की आपसी जंग के बीच हाईकमान इस पर निर्णय लेता है, तो नेताओं को झटका लग सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 1971 में बलिदान सेना का मगर आयरन लेडी का तमगा किसी और को क्यों, निक्सन को इंदिरा के पत्र पर अनुराग ने कांग्रेस से मांगा जवाब

    2027 चुनाव से पहले पसंदीदा चेहरे को स्थान दिलाने का जोर

    अभी प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हैं। भाजपा के नेता 2027 में प्रस्तावित चुनाव के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। टिकट आवंटन में जिला से राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए नेता अपने नजदीकी को स्थान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra 2025: मणिमहेश में झील के पास नहीं लगेंगे लंगर, NGT के आदेश के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला; पढ़िए नियम