Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suresh Chandel: कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर एक घंटे में भाजपा में शामिल हुए सुरेश चंदेल, जेपी नड्डा ने गले लगाया

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 02:56 PM (GMT+05:30)

    Suresh Chandel Resign पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया और एक घंटे के भीतर भाजपा की सदस्‍यता ले ली। भाजपा के राष ...और पढ़ें

    पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल भाजपा में शामिल हो गए। जेपी नड्डा ने गले लगाकर उनका स्‍वागत किया।
    पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल भाजपा में शामिल हो गए। जेपी नड्डा ने गले लगाकर उनका स्‍वागत किया।

    बिलासपुर, जागरण टीम। Suresh Chandel Resign, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया और एक घंटे के भीतर भाजपा की सदस्‍यता ले ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने गले लगाकर उनका स्‍वागत किया। सुरेश चंदेल की बिलासपुर में जनता के बीच अच्‍छी पकड़ बताई जाती है। जेपी नड्डा पीएम मोदी के दौरे के चलते गृह जिला में हैं। अब मोदी की रैली से ठीक पहले नड्डा ने सुरेश चंदेल की पार्टी में वापसी करवा दी है। कल बिलासपुर में पीएम मोदी की रैली है। इस बीच सुरेश चंदेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

    जेपी नड्डा ने कहा सुरेश चंदेल से दिल्‍ली में बात हुई थी और तभी कहा था कि बिलासपुर आएंगे तो आपकी घर वापसी करवाएंगे। आज सुरेश चंदेल की घर वापसी करवा दी गई है।

    2019 में ज्‍वाइन की थी कांग्रेस

    उन्‍होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह को भी कापी भेज दी है। सुरेश चंदेल पहले भी भाजपा में थे व उन्‍होंने अप्रैल 2019 में कांग्रेस ज्‍वाइन की थी। उन्‍होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में दिल्‍ली में पार्टी की सदस्‍यता ली थी। अब हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष के दौरान अचानक उन्‍होंने पार्टी व सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया।

    औपचारिक रूप से सुरेश चंदेल कुछ देर में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता लेंगे। सुरेश चंदेल पहले भी लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। तीन साल पहले वह कांग्रेस में चले गए थे। लेकिन अब फि‍र से भाजपा में आ गए हैं।

    मुख्‍यमंत्री से की मुलाकात

    सुरेश चंदेल ने भाजपा में ज्‍वाइनिंग से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार त्रिलोक जम्वाल के साथ मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान सुरेश चंदेल से काफी देर गुफ्तगू की।

    खबरें और भी

    मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बातचीत करते कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुरेश चंदेल।

    कश्‍यप बोले, नड्डा से चंदेल का पुराना नाता

    हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा हमें खुशी है कि सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह पूर्व में हमारे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से पुराना नाता है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना एक निरंतर प्रक्रिया है और यह कांग्रेस पार्टी में भाई-भतीजावाद के कारण है।