विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल न आने पर BJP के निशाने पर राहुल, केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जयराम ने की घेराबंदी

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Updated: Sat, 05 Nov 2022 10:59 AM (IST)

Rahul Gandhi Himachal Election हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। साथ ही एक-दूसरे को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। चुनावी प्रचार के बीच राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो

शिमला, रोहित नागपाल। Rahul Gandhi, Himachal Election, हिमाचल प्रदेश में मतदान को एक सप्ताह ही शेष रहा है, राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। साथ ही एक-दूसरे को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब तक भाजपा प्रचार के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान व कांग्रेस की गुटबाजी और परिवारवाद को ही उठा रही थी। सीधे तौर पर राहुल गांधी को निशाने पर नहीं लिया था। दो दिन से भाजपा ने रणनीति बदलते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेना शुरू किया है।

भाजपा का सीधा आरोप, हिमाचल चुनाव को चुनाव नहीं समझते राहुल

भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गांधी हिमाचल के चुनाव को चुनाव नहीं समझते। उनके लिए भारत जोड़ो यात्रा ज्यादा महत्वपूर्ण है। साथ ही कह रहे हैं कि हिमाचल के नेता ही नहीं चाहते कि राहुल गांधी प्रदेश में आकर प्रचार करें।

प्रियंका ने ही संभाल रखी है कमान

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अब राहुल गांधी पर सीधा निशाना साध रहे हैं। अब तक कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही संभाल रखी है। स्टार प्रचारकों की सूची में होने के बावजूद राहुल गांधी ने अब तक कोई रैली नहीं की है। न ही प्रदेश में कोई रैली करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस के नेताओं को यह जवाब देना भी मुश्किल हो गया है कि राहुल गांधी हिमाचल क्यों नहीं आ रहे हैं। हालांकि, कुछ यह भी कह रहे हैं कि विधानसभा चुनाव नहीं बल्कि भारत को जोड़ना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

सोनिया, खरगे नौ को करेंगे रैली

भाजपा की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने भी प्रचार तेज कर दिया है। प्रियंका के साथ सोनिया गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। खरगे नौ नवंबर को पहले शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और बाद में नालागढ़ में रैली करेंगे। इसी दिन कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में सोनिया गांधी सिरमौर के शिलाई में रैली करेंगी। 10 नवंबर को प्रियंका का शिमला में रोड शो प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: India First Voter: 106 वर्षीय श्‍याम सरन नेगी आखिरी सांस लेने से पहले भी निभा गए धर्म, देखिए वह आखिरी वीडियो