Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh Election 2022: योगी बोले, UP की तरह हिमाचल में भी माफ‍िया को खत्‍म करने के लिए BJP को चुनें

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 01:59 PM (IST)

    Himachal Election 2022 Yogi Adityanath Rally उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में चुनावी हुंकार भरी। योगी ने ...और पढ़ें

    उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी हुंकार भरी।
    उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी हुंकार भरी।

    ऊना, जागरण टीम। Himachal Election 2022, Yogi Adityanath Rally, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी हुंकार भरी। योगी ने देव भूमि को नमन कर मतदाताओं का स्वागत किया। योगी ने कहा उत्‍तर प्रदेश में माफिया हावी था, बहनें सुरक्षित नहीं थी, किसानों को कोई नहीं पूछता था आज विकसित राज्य बना है। राम मंदिर बन रहा है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाई और आतंक को बढ़ाया। लेकिन भाजपा ने इसे खत्म किया। अब काेई भी शख्‍स जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। क्‍या कांग्रेस सरकार कभी एयर स्ट्राइक कर सकती थी, यदि नहीं तो फि‍र उन्‍हें वोट भी क्‍यों। जितने माफिया हैं, उनको कांग्रेस का संरक्षण रहा है।

    संकट में विदेश चले जाते हैं बहन-भाई

    योगी ने कहा भााजपा हर तबके को लाभ दे रही है, सबके लिए विकास के काम किए। मुफ्त उपचार, 80 करोड़ गरीबों को राशन दिया। कोविड के दौरान पीएम ने 130 करोड़ भारतीयों काे अपना परिवार समझा। योगी ने कहा देश में संकट के वक्त बहन-भाई विदेश चले जाते हैं। देश के साथ खड़े नहीं रहते।

    मुकेश दस साल विधायक रहे पर सक्रिय नहीं रहे

    मुकेश अग्निहोत्री 10 साल विधायक रहे। लेकिन सक्रिय नहीं रहे। प्रोफेसर राम कुमार ने हरोली में काम किया। प्रो राम कुमार ने बल्क ड्रग पार्क का सपना साकार करवाया, हर घर जल पहुंचाया। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस घोषित किया।

    माफि‍या को खत्‍म करने के लिए भाजपा को चुनें

    उत्‍तर प्रदेश में माफिया से निपट रहे हैं, यहां भी भाजपा माफिया को खत्म करे, इसलिए भाजपा जरूरी है। योगी ने अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा व जयराम ठाकुर को सराहा। प्रोफेसर राम कुमार को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election: हिमाचल में हिमपात से निपटने के लिए चुनाव आयोग की क्‍या है तैयारी, बर्फ में कैसे होगा मतदान

    Himachal Weather: हिमाचल में चुनाव से पहले जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात, मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम