विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal News: सेना के जवान ने घर में लगा लिया फंदा, शादी के 20 दिन बाद ही क्यों लगाया मौत को गले?

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 15 Dec 2025 12:28 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। डाडासीबा के अपर भलवाल गांव में सेना ...और पढ़ें

डाडासीबा क्षेत्र में शादी के 20 दिन बाद सैनिक ने फंदा लगा लिया। प्रतीकात्मक फोटो

डाडासीबा क्षेत्र में शादी के 20 दिन बाद सैनिक ने फंदा लगा लिया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा में सेना के जवान ने घर में फांसी लगाई

  2. शादी के 20 दिन बाद उठाया खौफनाक कदम

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद सूत्र, डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस थाना डाडासीबा के अन्तर्गत अपर भलवाल गांव में सेना में तैनात 28 वर्षीय नीरज कुमार ने घर में चादर का फंदा लगाकर जान दे दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी मदन मोहन डाडासीबा की टीम ने कानूनी कार्रवाई की। नीरज कुमार की असमय मौत की खबर मिलते ही स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शादी के 20 दिन बाद क्यों लगाया मौत को गले

नीरज की 20 दिन पहले ही शादी हुई थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि सैनिक ने शादी के 20 दिन बाद ही मौत को क्यों गले लगा लिया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने युवक की पत्नी के भी बयान दर्ज किए हैं।

परिवार के बयान दर्ज

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गहनता से छानबीन

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल भूकंप की दृष्टि से अब रेड जोन में, 7 जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, नए BIS मानचित्र ने क्यों बढ़ाई चिंता? 


जहर निगलने वाले बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

उधर, डाडासीबा थाना क्षेत्र के तहत गांव जलेरा के 63 वर्षीय विपन चंद शर्मा ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग ने जहर निगल लिया था और सिविल अस्पताल डाडासीबा से टांडा अस्पताल रेफर किया था। डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चला है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की हरियाली पर संकट, इन दो वजह से दुग्ध उत्पादन पर भी पड़ सकता है प्रतिकूल असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।