विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: चिट्टे के काले कारोबार से बनाई करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने की जब्त, 2019 में हुआ था पहला केस

Published: Tue, 08 Jul 2025 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jul 2025 11:23 AM (IST)

Himachal Pradesh News कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल पवन कुमार की 1.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की ...और पढ़ें

कांगड़ा में पुलिस की ओर से नशा तस्कर की जब्त की गई संपत्ति।
कांगड़ा में पुलिस की ओर से नशा तस्कर की जब्त की गई संपत्ति।

HighLights

  1. नशा तस्करी के आरोपित की 1.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
  2. 5 मामले अरला देहरा निवासी आरोपित के विरुद्ध विभिन्न थानों में हैं दर्ज
  3. 6 नवंबर, 2024 को 26.10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था आरोपित

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशा तस्करों की संपत्ति को जब्त करने की मुहिम चलाई है। नशे का कारोबार कर कमाई काली कमाई को पुलिस जब्त कर रही है। जिला कांगड़ा में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करी में संलिप्त आरोपित पवन कुमार निवासी अरला देहरा, डाकघर सकोट तहसील कांगड़ा की 1,06,13,067 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

आरोपित नशा तस्करी के करीब पांच मामलों में संलिप्त पाया गया है। उसके विरुद्ध मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन ने आरोपित की चल व अचल संपत्ति को जब्त किया है। जिला पुलिस प्रमुख कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 6 नवंबर, 2024 को आरोपित को 26.10 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज की थी। इस अपराध के तहत 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा का प्रविधान है। इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा ने आरोपित की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की वित्तीय जांच की थी।

दो मकान व सोने के आभूषण भी शामिल

पुलिस ने आरोपित की ओर से बनाए दो मकानों, अन्य संपत्तियों, सोने व चांदी के गहनों का मूल्यांकन किया। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 (एफ) के तहत पुलिस थाना कांगड़ा ने आरोपित की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया पूरी की।

2019 में दर्ज हुआ था पहला मामला

आरोपित लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और उसे पकड़ने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपित के विरुद्ध पहला मामला 22 फरवरी, 2019, दूसरा आठ जनवरी, 2020, तीसरा 2 अक्टूबर, 2020 चौथा 2 फरवरी, 2023 व पांचवां मामला 15 जुलाई, 2023 को दर्ज हुआ था।

24 जून को हुए थे संपत्ति जब्त करने के आदेश

24 जून, 2025 को सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, एसएएफईएम एवं एनडीपीएस दिल्ली से आरोपित के दो मकानों, अन्य संपत्तियों व सोने-चांदी के गहनों की जब्ती के आदेश प्राप्त हुए। जब्त की कुल संपत्ति का मूल्य 1,06,13,067 रुपये है। इससे पहले जिला पुलिस 1,78,71,816 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर चुकी है। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।