Himachal Tourism Hotel: हिमाचल में अब HPTDC के होटलों में बुकिंग होगी आसान, मेक माय ट्रिप के साथ हुआ करार
Himachal Pradesh Tourism Hotel हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने मेक माय ट्रिप के साथ समझौता किया है जिससे निगम के 56 होटल ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब् ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल पर्यटन विकास निगम व मेक माय ट्रिप के बीच हुआ समझौता
- 2 करोड़ की समझौता राशि पर्यटन विकास निगम को एडवांस में मिली
- 56 होटल पर्यटन निगम के जुड़े मेक माय ट्रिप के साथ
- देशभर में उत्तराखंड के बाद हिमाचल में उठाया गया ऐसा कदम
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। Himachal Pradesh Tourism Hotel, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी)के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि निगम ने देश की अग्रणी ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप के साथ करार किया है। निगम के 56 होटल अब मेक माय ट्रिप प्लेटफार्म पर आनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे। बाली की मौजूदगी में पर्यटन विकास निगम व मेक माय ट्रिप के बीच समझौता हस्ताक्षरित हुआ।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बाली ने कहा कि एचपीटीडीसी के पास राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेहतरीन होटल हैं और इनमें देश-विदेश से आने वाले पर्यटक ठहरना पसंद करते हैं। दो करोड़ की समझौता राशि पर्यटन निगम को एडवांस में मिली है।
पर्यटक घर बैठे कर पाएंगे बुकिंग
आज के डिजिटल युग में आनलाइन बुकिंग की सुविधा आवश्यक है। मेक माय ट्रिप के साथ जुड़ने से निगम के होटलों को बड़ा बाजार मिलेगा और पर्यटक घर बैठे होटलों की बुकिंग कर पाएंगे। डेढ़ साल से इस दिशा में काम कर रहे थे।
उत्तराखंड के बाद हिमाचल दूसरा राज्य
देश में उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य जहां इस दिशा में बढ़े कदम व समझौता हुआ। निजी क्षेत्र में 99 प्रतिशत होटल व्यवसायियों ने ऐसे ही अपना व्यवसाय बढ़ाया है।
107 करोड़ की आय अर्जित की : बाली
बकौल बाली, वर्ष 2023 में जब उन्हें निगम का अध्यक्ष बनाया था ,उस समय निगम घाटे में चल रहा था। अधिकारियों व कर्मचारियों ने मेहनत कर निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने का कार्य किया और इसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष निगम ने 107 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।
खबरें और भी
इस करार से पर्यटन निगम को न केवल ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि हिमाचल में आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी सेवाएं आनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी।
सरकार से मांगा पैकेज
अभी तक पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया है। बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन निगम व निगम व्यवसाय को हुआ है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों के लिए आर्थिक पैकेज दे।
यह भी पढ़ें- Kullu Landslide: पहाड़ी से आया सैलाब पलक झपकते ही बहा ले गया सालों की मेहनत, ...बेघर मनाेरमा को बेटी की शादी की चिंता
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मेक माय ट्रिप के जोनल प्रभारी आशीष पारेख, पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार व महाप्रबंधक अनिल तनेजा भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल में फोरलेन व हाईवे के नुकसान की स्थिति जानी, NHAI को क्या दिए निर्देश?