विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की रैली के लिए जोरावर में तैयारियां जोरों पर, तीन फरवरी को हजारों की संख्या में जुटेंगे लोग और कार्यकर्ता

Published: Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM (IST)

Himachal Pradesh भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के धर्मशाला दौरे और तीन फरवरी को जोरावर स्टेडियम में होने ...और पढ़ें

Himachal: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की रैली के लिए जोरावर में तैयारियां जोरों पर
Himachal: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की रैली के लिए जोरावर में तैयारियां जोरों पर

HighLights

  1. नड्डा की रैली के लिए जोरावर में तैयारियां, सुलह में बनी रणनीति
  2. लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतने जा रही: परमार
  3. रैली में 15 से 20 हजार कार्यकर्ता लाने का रखा है लक्ष्य

जागरण टीम, धर्मशाला/भवारना।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के धर्मशाला दौरे और तीन फरवरी को जोरावर स्टेडियम में होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने यहां पर तैयारियों का जायजा लिया था।

15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का है लक्ष्य

बुधवार को भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोक, भाजपा के प्रदेश सचिव विशाल चौहान व जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तपन मिन्हास जोरावर स्टेडियम पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को वर्षा के बावजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता यहां जुटे रहे। कार्यक्रम में 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं ननाओं में सुलह भाजपा मंडल कार्यकारिणी की जेपी नड्डा के कांगड़ा प्रवास को लेकर बैठक हुई। इसमें सुलह भाजपा के सदस्यों ने रणनीति बनाई। बैठक में विधायक एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

रैली में सुलह से हजारों कार्यकर्ता और लोग होंगे शामिल

परमार ने कहा कि तीन फरवरी को होने वाली रैली में सुलह से हजारों कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। परमार ने कहा कि कांग्रेस का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कांग्रेस की झूठी गारंटियों से आम जनता का मोह भंग हो गया है। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतने जा रही है। इस मौके पर सुलह भाजपा मंडल के अध्यक्ष कप्तान देशराज, महामंत्री चंद्रवीर कटोच, हंसराज, सभी जोन के प्रभारी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष व मोर्चा के अध्यक्ष शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Shimla News: चुनाव में सीधे तौर पर जुड़ने वाले 49 तहसीलदारों का तबादला, ट्रेनिंग कर रहे अधिकारियों को मिली पोस्‍टिंग

यह भी पढ़ें- Himachal News: लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ जिलों के डीसी सहित 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।